17 C
Ratlām

Ratlam News : रतलाम में किराना दुकान पर चोरी

- ताला तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के साफ किए

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) शहर में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी है। एक बार फिर बदमाशों ने रतलाम (Ratlam) के व्यस्त क्षेत्र सैलाना बस स्टैंड चौराहा स्थित काटजू मार्केट में सोमवार तड़के चोरी की वारदात को अंजाम देकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बदमाशों ने सोमवार तड़के करीब 4 बजे किरण दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये नकद और चांदी के सिक्के चुरा लिए। घटना सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

Ratlam News

घटना सज्जन किराना दुकान की है, जिसका संचालन पवन कुमार अग्रवाल करते हैं। सोमवार सुबह करीब सात बजे उनके भाई की पत्नी कचरा फेंकने निकलीं तो दुकान का शटर थोड़ा उठा हुआ नजर आया। सूचना देते ही पवन अग्रवाल मौके पर पहुंचे, जहां देखा कि दुकान पर लगा ताला गायब था और शटर आधा उठा हुआ था।

काउंटर के सभी दराज खुले, गल्ला पूरी तरह खाली

दुकान के अंदर पहुंचते ही पाया गया कि काउंटर के सभी दराज खुले पड़े थे। गल्ला पूरी तरह खाली था और दुकान के भीतर सामान अस्त–व्यस्त पड़ा था। अग्रवाल के अनुसार, वे रोजाना सिल्लक घर ले जाते हैं, लेकिन रविवार रात ग्राहकी का कुछ पैसा गल्ले में ही रह गया था। बदमाश लगभग 40–50 हजार रुपये नकदी के साथ पूजा में रखे चांदी के सिक्के भी ले गए। चोरी के बाद बदमाश ताला भी उठाकर साथ ले गए।

कंबल ओढ़कर आए थे, CCTV में कैद हुए चोर

दुकानदार द्वारा लगाए गए सीसीटीवी ( CCTV) कैमरों में चोरी की पूरी वारदात कैद हुई है। दो अज्ञात बदमाश कंबल ओढ़कर सैलाना बस स्टैंड की दिशा से आते दिखाई दिए। दोनों कुछ देर दुकान के आसपास बैठकर नजर रखते भी देखते रहे। मौके का फायदा उठाते हुए ताला तोड़ा और शटर थोड़ा ऊपर उठाया। उनमें से एक बदमाश शटर के नीचे लेटकर दुकान में घुस गया जबकि दूसरा बाहर निगरानी करता रहा।

दुकान में घुसते ही हटाया बदमाश ने कंबल

किराना दुकान में अंदर घुसे अज्ञात बदमाश ने कंबल हटाकर इत्मिनान से एक-एक दराज खंगाला और दुकान की प्लास्टिक की थैली में नकदी भर ली। चिल्लर का डिब्बा और पूजा के सिक्के भी नहीं छोड़े। वारदात के बाद शातिर बदमाश ने खुद शटर नहीं खोला, बल्कि बाहर खड़े साथी को संकेत किया। शटर उठते ही दोनों मौके से फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही रतलाम (Ratlam) पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुकान से और क्या सामान चुराया गया है, यह पता लगाने का कार्य जारी है। पुलिस सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!