Ratlam : स्कॉर्पियो में छुपाकर ला रहे थे शराब, 1 हजार 700 लीटर से ज्यादा जब्त

- शराब माफिया पर कार्रवाई का दौर जारी

Advertisements
Advertisements
liquor smuggling in ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस को सफलता मिली है। नामली पुलिस ने अवैध शराब (liquor smuggling) से भरी स्कॉर्पियो पकड़ी। वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस को अंग्रेजी व देशी मिलाकर 1706 बल्क लीटर शराब मिली। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक फरार हो गया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मुखबिर से मिली सूचना पर रतलाम ( Ratlam) जिले के नामली पुलिस ने एमपी 43 सीबी 1123 स्कॉर्पियो की घेराबंदी की। सर्च के दौरान वाहन में छुपाई गई बड़ी खेप मिली। बरामद शराब (liquor smuggling) की कीमत ₹1,43,680 आंकी गई है। वहीं तस्करी में उपयोग की गई ब्लैक स्कॉर्पियो की कीमत लगभग ₹15 लाख बताई जा रही है।
कुल जप्त सामग्री का मूल्य ₹16,43,680 पहुंचता है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जब्त सामग्री

अंग्रेजी शराब – 446 बल्क लीटर

देशी प्लेन व मसाला – 1260 बल्क लीटर

कुल – 1706 बल्क लीटर

ब्लैक स्कॉर्पियो वाहन – कीमत ₹15,00,000

एक आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

पुलिस ने गणेश पिता राजेंद्र नाथ चौहान (उम्र 30 वर्ष), निवासी मुढका थाना बीएनपी देवास को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

एसपी ने दिया सख्त संदेश

मामले में रतलाम एसपी अमित कुमार (Ratlam Sp Amit Kumar) ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिले में नशे के अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई लगातार होगी।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!