रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
विद्यार्थी मोर्चा का 59वां स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। कॉलेज रोड स्थित श्री रविन्द्रनाथ टेगौर की प्रतिमा पर पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी सहित विद्यार्थी मोर्चा के पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर नमन किया।
भाजपा महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, पूर्व एमआईसी मेंबर पवन सोमानी, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, महेंद्र कोठारी, मोहन मुरलीवाला , गौरव मूणत आदि ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रतिमा पर माल्यार्पण से पहले पूर्व मंत्री कोठारी ने मोर्चा के कार्यों पर प्रकाश भी डाला।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


