27.7 C
Ratlām

Ratlam : फोरलेन पर चक्काजाम करने वाले 7 पुरुष और 2 महिलाओं सहित अज्ञात के खिलाफ FIR 

- ग्रामीणों ने नामली के एक पुलिसकर्मी पर भी लगाए अभद्रता और गाली गलौच के गंभीर आरोप

FIR in Chakjaam on Ratlam four lane

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज मध्य प्रदेश के Ratlam जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम धौंसवास में निर्माणाधीन मालवीय समाज की धर्मशाला का कुछ हिस्सा तोड़ने के बाद Ratlam-महू फोरलेन पर चक्काजाम करने के मामले में पुलिस ने 7 पुरुष और 2 महिलाओं के खिलाफ नामजद सहित अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब प्रदर्शन के दौरान वीडियो फुटेज के आधार पर विरोध करने वालों को चिन्हित कर रही है। बताया जा रहा हैं कि मामले में जल्द आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।

Ratlam जिले के धौंसवास हल्का पटवारी भरत पिता अशोक कुमार राठौड़ की शिकायत पर नामली पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने राहुल पिता जगदीश मालवीय, रमेश पिता नारायण मालवीय, विजय पिता कचरू मालवीय, हीरालाल पिता नारायण मालवीय, समरथ पिता रामचंद्र मालवीय, कचरूलाल, खुशी पति सत्यनारायण सोनार्थी, गुड्डी बाई पति जडावचंद सभी निवासी ग्राम धौंसवास और तेजपाल सोलंकी निवासी ग्राम अमलेटा सहित अन्य के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया है। नामली पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ गाली गलौच, अभद्र व्यवहार और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिसकर्मी पर भी कार्रवाई की मांग  

हंगामे के दौरान नामली थाने के एक पुलिसकर्मी ने भी चक्काजाम कर रहे लोगों से अभद्र व्यवहार किया। कुछ देर तो लोग सहते रहे लेकिन उसके बाद विरोध शुरू कर दिया। इस पर पुलिस के अधिकारी उसे एक तरफ ले गए। समाज के राहुल मालवीय ने बताया कि पुलिसकर्मी नशे में था और छीना-झपटी कर रहा था। उस पर कार्रवाई होना चाहिए। 

क्या था पूरा मामला, समझिए

Ratlam जिला मुख्यालय के ग्राम धौंसवास में गुरुवार सुबह सरकारी अमला भारी पुलिस सुरक्षा के साथ जेसीबी लेकर धर्मशाला का अवैध अतिक्रमण तोड़ने पहुंचा। आकस्मिक रूप से सुबह शुरू हुई कार्रवाई से समाज के लोगों में हड़कंप के साथ आक्रोश पनप गया और उनके द्वारा महू – नीमच फोरलेन पर चक्काजाम कर जिला और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों का आरोप था की क्षेत्र के पटवारी भरत राठौड़ द्वारा मनमानी पूर्वक और अवैध 5 लाख रुपए की मांग पूरी नहीं होने पर नियम विपरीत कार्रवाई की। इधर मामले में रतलाम जिला प्रशासन स्पष्ट किया कि ग्राम पंचायत धौंसवास में सरकारी नाले को ब्लॉक कर निर्माण किया जा रहा था जिसे कार्रवाई के दौरान तोड़ा गया था। फोरलेन पर चक्काजाम 2 घंटे से अधिक समय तक रहने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!