
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम-बांसवाड़ा रोड (Ratlam-Banswara Road) पर धामनोद टोल नाके के पास शुक्रवार सुबह विहार कर रहीं जैन साध्वीजी महराज साहब को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।दुर्घटना में कौशल्याजी म.सा. और गुवांशीजी म.सा. गंभीर रूप से घायल हो गईं। साथ चल रहीं अन्य तीन साध्वीजी ने तत्काल उन्हें संभाला और टोल नाके पर मौजूद एम्बुलेंस भी पहुंची, लेकिन तपस्या के कारण घायल साध्वीजी ने वाहन में बैठने से इनकार कर दिया।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सैलाना और रतलाम (Ratlam) श्रीसंघ के सदस्य घटना स्थल पर पहुंचे। साध्वीजी द्वारा वाहन उपयोग से इनकार करने पर शीतल तीर्थ से तुरंत हाथ रिक्शा मंगवाया गया और घायल साध्वीजी को उसी से रतलाम मेडिकल कॉलेज (Ratlam Medical College) भेजा गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद एमआरआई जांच के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।
बताया जा रहा है कि पैर और गर्दन में गंभीर चोटें आई हैं। दूसरी घायल साध्वीजी भी इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंच चुकी हैं।
चातुर्मास पूर्ण कर रही थीं विहार यात्रा
जानकारी के अनुसार ज्ञानगच्छ संप्रदाय की पांच जैन साध्वीजी म.सा. चातुर्मास पूर्ण कर Ratlam से सैलाना की ओर पैदल विहार कर रही थीं। धामनोद के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। शकुंतलाजी म.सा. आदि ठाणे का चातुर्मास Ratlam में था, चातुर्मास पूर्ण होने के बाद वे नई यात्रा पर निकली थीं।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



Photo
Thanks …..