33.6 C
Ratlām

Drug fort collapses in Ratlam : ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई, ग्रामीण बोले सही मायनों में उन्हें आज मिली आजादी

- कई ग्रामीणों की जमीनें छीनीं, उन्हें बेघर किया और करीब दस से अधिक परिवारों को गांव छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा

Drug fort collapses in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले में दिलावर खान पठान का नशे (intoxication) का साम्राज्य बड़े इलाके में फैला था। ढोढर-कालूखेड़ा रूट पर 4 हजार आबादी वाले चिकलाना गांव में सड़क के दाएं तरफ मसजिद के पास ड्रग्स फैक्ट्री(Drug fort) के मुख्य आरोपी दिलावर का एक बीघा में साम्राज्य फैला था। रतलाम पुलिस (Ratlam Police) ने आजाद समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष के दिलावर खान पठान के आलीशान मकान में चल रही एमडी ड्रग फैक्ट्री (Drug fort) पकड़ी है। गुरुवार देर रात रतलाम के जावरा के पास चिकलाना गांव में करीब 11 करोड़ 32 लाख मूल्य की साढ़े 10 किलो एमडी ड्रग, 300 लीटर लिक्विड मेफाड्रोन कैमिकल, 12 बोर की 2 बंदूकें और 91 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं।

IMG 20260117 WA0007

इस पूरे मामले की वंदेमातरम् न्यूज (Vandematram News) की जमीनी पड़ताल में सामने आया कि दहशतगर्द ड्रग्स फैक्ट्री  (Drug fort) संचालक दिलावर खान पठान का गांव में इतना आतंक था कि उसके खिलाफ कोई जुबान नहीं खोलता था। इसका गांव में खौफ और रसूख इस हद तक था कि राजस्थान के मोस्ट वांटेड आरोपी उसी के घर फरारी काटने आते थे। सरपंच गट्टू सिंह चंद्रावत समेत ग्रामीणों का कहना है कि दिलावर और उसके लोगों ने कई ग्रामीणों की जमीनें छीनीं, उन्हें बेघर किया और करीब दस से अधिक परिवारों को गांव छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। यही कारण रहा कि शुक्रवार को जब आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो लोग जय श्री राम के नारे लगाने लगे और जुलूस निकालने की भी मांग की। इसके साथ उन्हें यहां तक कहने पर मजबूर होना पड़ा कि आज उन्हें सही मायनों में आजादी मिली है। 

राजस्थान से फरार ड्रग्स तस्कर दामाद भी मिला

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में अरनोद पुलिस ने 16 दिसंबर 2024 को दिलावर के देवल्दी निवासी दामाद याकूब खान के यहां से ड्रग फैक्ट्री पकड़ी थी। वहां से 12 करोड़ की एमडी ड्रग्स मिली थी। याकूब की पत्नी और दिलावर की बेटी बखमीना बी केमिस्ट्री की छात्रा रही है। फरारी के दौरान याकूब ने दिलावर के यहां फरारी काटी और पत्नी के साथ मिलकर दिलावर के परिजन को ड्रग्स बनाना सिखाया। कच्ची सामग्री भी उपलब्ध करवाई। इसके पहले दिलावर का परिवार केवल सप्लायर की भूमिका में थे। याकूब एक बंद नंबर से वाट्सएप कॉल के जरिये ये नेटवर्क चला रहा था और उसी वॉट्सएप लिंक के जरिए पुलिस दिलावर के कारखाने तक पहुंची और इस ड्रग फैक्टरी  (Drug fort) का भंडाफोड़ किया। 

पिता के अलावा बेटे अजहर की दहशत

ड्रग्स फैक्ट्री संचालक दिलावर के अलावा उसके बेटे अजहर का भी गांव में काफी आतंक था। तफ्तीश में उसके नाम जम्मू-कश्मीर राइफल्स का फर्जी आर्मी आईडी कार्ड और एक पुलिस वर्दी भी बरामद हुई है। दिलावर के साथ एमडी ड्रग बनाने में माहिर उसका दामाद याकूब, बेटे अजहर की भी महत्ती भूमिका बताई जा रही है। गांव चिकलाना के ग्रामीणों की माने तो उन्हें सही मायनों मे आजादी अब मिली है। ड्रग्स फैक्ट्री संचालक दिलावर के अलावा उसके बेटे अजहर का भी गांव में काफी आतंक था। पुलिस ने दिलावर, याकूब, अजहर के अलावा अयाज खान, दोनों पत्नी फरीदा बी व शायना बी, बेटी बखमीना बी, पुत्रवधु फीजा बी, भांजा इमरान खान, रईस खान, रिश्तेदार मुमताज बी पति इस्माइल खान निवासी चिकलाना, शाबाज खान निवासी देवल्दी, शोएब खां निवासी जयपुर, विक्रमनाथ कालबेलिया, विनोद नाथ निवासी बरखेड़ी सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। रतलाम पुलिस (Ratlam Police) आज इन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड ले सकती है। 

गांव में आरोपी के परिवार से जुड़े हैं 8 घर 

IMG 20260117 WA0005

इस सिंडिकेट का राजस्थान, गुजरात, मुंबई तथा दुबई समेत अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन बताया जा रहा है। इस ड्रग्स फैक्ट्री संचालक दिलावर की दो पत्नियां हैं एक फरीदा (60) और दूसरी 25 साल की शाइना। इन दोनों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि दिलावर और उसका बेटा अजहर काफी अय्याश हैं और आए दिन इनके घर पर पार्टियों का दौर भी चलता था, जिसमें कुछ पत्रकार के अलावा पुलिसकर्मी भी शामिल होते थे। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की माने तो गांव में इसके परिवार के 8 मकान है। पुलिस अब इनकी ड्रग्स फैक्ट्री  (Drug fort) संचालक के साथ भूमिका तलाश रही है। 

दिलावर ने जावरा से 2023 में लड़ा था चुनाव

आजाद समाज पार्टी के टिकट पर दिलावर ने वर्ष 2023 में विधायक का चुनाव लड़ा था। उसे महज 2,154 वोट मिले थे। यह पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहा। उसे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर का नजदीकी माना जाता है लेकिन ड्रग सिंडिकेट खुलासे के बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र ने बयान जारी कर दिलावर से किनारा कर लिया। पुलिस ने दबिश दी तो उसके घर पर अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज संभाग अध्यक्ष और पत्रकार दर्पण की चमक का ब्यूरो चीफ की नेम प्लेट भी लगी मिली। 

पुलिस से झूमा झटकी कर दिखाई रंगदारी

वंदेमातरम् न्यूज (Vandematram News) की पड़ताल में सामने आया है कि गुरुवार-शुक्रवार की रात रतलाम एएसपी राकेश खाखा व विवेक लाल के नेतृत्व में कालूखेड़ा, बिलपांक व आईए रतलाम (Ratlam) टीआई के साथ 17 सदस्यीय टीम ने रात करीब ढाई बजे छापा मारा। पठान के घर टीम फोल्डेबल सीढ़ी लेकर पहुंची। दीवार फांदकर परिसर में पहुंचे और दरवाजा तोड़ा। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई भी की। सभी 16 आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इस कार्रवाई में लोकेशन ट्रेस करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों की भी मदद ली गई। भोपाल में चल रही आईपीएस मीट से ही एसपी अमित कुमार टीम को लीड कर रहे थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!