17 C
Ratlām

Ratlam : बदमाशों ने की राह चलते चेन स्नेचिंग की कोशिश

- बदमाश सोने का पैंडल और नाका ले भागे, CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू

chain snatching in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक महिला के साथ चेन स्नेचिंग की कोशिश का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि महिला ने साहस दिखाते हुए अपनी सोने की चेन बचा ली, हालांकि बदमाश चेन में लगा सोने का पैंडल और नाका लेकर फरार हो गए। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई, जो सोमवार दोपहर सामने आई।

पीड़िता प्रिया पति श्रंकी छाजेड़ रविवार शाम अपनी बेटी को स्केटिंग कराने के लिए घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान महलवाड़ा परिसर में बाइक पर सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे और अचानक गले पर झपट्टा मार दिया।अचानक हुए हमले के बावजूद महिला ने घबराने के बजाय साहस दिखाया और अपनी चेन पकड़ ली। झपट्टे के दौरान चेन में लगा करीब साढ़े पांच से छह ग्राम वजनी सोने का पैंडल और उसमें लगा नाका टूटकर बदमाशों के हाथ लग गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपए बताई जा रही है।

हेलमेट-मास्क में आए थे आरोपी

महिला के देवर श्रेयांस छाजेड़ ने बताया कि सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में बदमाश अलग-अलग जगहों पर नजर आए हैं। वारदात से पहले वे गली में घूमते हुए दिखाई देते हैं। बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठे बदमाश ने मास्क लगाया हुआ था। बाइक पर माला भी लटकी हुई नजर आ रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की शिकायत सोमवार दोपहर रतलाम (Ratlam) स्टेशन रोड थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इलाके में बढ़ती चेन स्नेचिंग की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!