
Ratlam, वंदेमातरम् न्यूज। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य 14 फरवरी 2026 तक जारी रहेगा। एसआईआर के अंतिम पखवाड़े में उन मतदाताओं के नाम दर्ज किए जाएंगे, जिन्हें अब तक नो-मैपिंग के सूचना पत्र प्राप्त हुए हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं को गंभीरता से इस कार्य में जुटकर मतदाताओं की सहायता करनी चाहिए।
यह बात सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री तथा Ratlam विधायक चेतन्य काश्यप (Cabinet Minister Chaitanya Kashyap) ने एसआईआर कार्य की समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने रतलाम शहर (Ratlam City) विधानसभा के अंतर्गत आने वाले पांचों भाजपा मंडलों की बैठक में मंडलवार अब तक हुए एसआईआर कार्य की जानकारी ली।
कार्यक्रमों के साथ एसआईआर को दें प्राथमिकता
मंत्री काश्यप (Cabinet Minister Chaitanya Kashyap) ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी के अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों के साथ-साथ एसआईआर के कार्य को भी प्राथमिकता में रखें। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं को नो-मैपिंग के सूचना पत्र मिले हैं, उनसे निरंतर संपर्क बनाए रखें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने में हरसंभव सहयोग करें।
विधानसभा स्तर के पदाधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में BJP एसआईआर जिला टोली संयोजक नितिन लोढ़ा, विधानसभा संयोजक जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, नंदकिशोर पंवार, सोना शर्मा सहित सुबेंद्रसिंह गुर्जर, विवेक शर्मा, निखिल बोरीवाल, संदीप मौर्य, आकाश खड़के, शुभम चौहान, भावना गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


