18.8 C
Ratlām

Ratlam : MEMU TRAIN में छेड़छाड़ का मामला, सात आरोपी पहुंचे जेल

- वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की तैयारी

Ratlam: Molestation incident on a MEMU train

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) से उज्जैन जा रही मेमू ट्रेन (MEMU TRAIN) में गुंडागर्दी और नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किए गए सातों आरोपियों को जेल भेज दिया। पहले इनमें से एक आरोपी को नाबालिग बताया जा रहा था, लेकिन रिकॉर्ड जांच में उसके बालिग होने की पुष्टि हुई।

घटना रविवार रात करीब 8 बजे की है, जब Ratlam से मेमू ट्रेन (MEMU TRAIN) रवाना हुई। रतलाम और खाचरौद के बीच ट्रेन (MEMU TRAIN) में सवार एक परिवार की 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ कुछ बदमाशों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता के पिता के अनुसार, उनकी बेटी बाथरूम से बाहर आई तो गेट पर खड़े बदमाशों ने उसका हाथ पकड़ लिया और जबरन बाथरूम में ले जाने की कोशिश की।

खाचरौद में बुलाए गए 50 से अधिक बदमाश

पीड़िता के पिता ने बताया कि विरोध करने पर बदमाशों ने उनके पूरे परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने फोन कर खाचरौद में अपने करीब 50 से अधिक साथियों को बुला लिया। खाचरौद से नागदा जंक्शन तक आरोपियों ने बेल्ट से परिवार की महिलाओं और बच्चों के साथ भी बेरहमी से मारपीट की।

नागदा में पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

नागदा जंक्शन पहुंचने पर आरोपी और पीड़ित पक्ष के लोगों की भारी भीड़ स्टेशन पर जमा हो गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद ट्रेन में मारपीट करने वाले सात आरोपियों को जीआरपी चौकी नागदा जंक्शन ने गिरफ्तार कर Ratlam GRP थाने के हवाले किया।

पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई और शिनाख्त बाकी

जीआरपी थाना रतलाम के अनुसार, MEMU TRAIN में हुई मारपीट और नाबालिग से छेड़छाड़ का एक वीडियो सामने आया है, जिसके आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जाएगी। मामले में विशेष पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने सातों आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए हैं।

इन बदमाशों को जेल भेजने के कोर्ट के आदेश 

1) अब्दुल रहमान (49) पिता बाबू अब्दुल रज्जाक, निवासी चंबल सागर कॉलोनी, नागदा

2) अमन (22) पिता अकरम खान, निवासी चंबल सागर कॉलोनी, नागदा

3) मोहम्मद आवेश (24) पिता अब्दुल रहमान, निवासी चंबल सागर कॉलोनी, नागदा

4) सन्त्री मल्लाह (21) पिता धर्मेंद्र, निवासी दुर्गापुरा, नागदा

5) बुरहान (21) पिता ताज खान, निवासी डाबरा रावत पथ, खाचरौद

6) इरफान (18) पिता रज्जाक मंसूरी, निवासी चंबल मार्ग, नागदा

7) अमन खां (18) पिता गफ्फार खां पठान, निवासी डाबरा रावत पथ, खाचरौद


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!