24.5 C
Ratlām

Ratlam : सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक, सनातन सोशल ग्रुप का ऐतिहासिक आयोजन

- कैबिनेट मंत्री काश्यप, जिलाध्यक्ष उपाध्याय और महापौर पटेल प्रमुख रूप से रहे उपस्थित

Maharudrabhishek in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रतलाम (Ratlam) में सनातन सोशल ग्रुप द्वारा सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक का आयोजन मां कालिका माता मेला प्रांगण में किया गया। हर हर महादेव, सनातन धर्म की जय के साथ पूरा परिसर शिवमय हो गया। आचार्य पंडित संजय के सान्निध्य में विद्वान भूदेवों द्वारा महारुद्राभिषेक कराया गया। 251 यजमानों ने इस महारुद्राभिषेक में शामिल होकर अभिषेक किया। महारुद्राभिषेक में मुख्य यजमान के अलावा आयोजन में 12 ज्योतिर्लिंग के प्रमुख शामिल हुए। समारोह में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल भी उपस्थित रहे।

20260216 073722

सनातन सोशल ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा एवं अध्यक्ष अनिल पुरोहित (एपी) ने बताया Ratlam के मां कालिका माता सांस्कृतिक मंच पर एक दिव्य शिवलिंग के साथ परिसर में 12 ज्योतिर्लिंग स्थापित किए गए। सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक के लिए पूरे परिसर को भगवा ध्वज से सजाया गया था। श्रद्धालुजनों को 5 क्विंटल श्रीखंड व 5 क्विंटल फरियाली खिचड़ी की प्रसाद वितरित की गई। कार्यक्रम में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया। जगह जगह डस्टबीन रखे गए। कार्यक्रम के शुरुआत में बाबा भोलेनाथ को भोग लगाकर प्रसादी का वितरण शुरू किया जो कि कार्यक्रम समाप्ति तक लगातार चलता रहा। इस दौरान सनातन सोशल ग्रुप के संरक्षक और Ratlam के पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, बजरंग पुरोहित, मनोहर पोरवाल, मोहनलाल भट्ट, कैलाश झालानी, प्रवीण सोनी, अशोक पंड्या, मोहन मुरलीवाला, पवन सोमानी, नरेंद्र जोशी, शैलेन्द्र तिवारी, निमिष व्यास, राजेश कटारिया, बसंत पंड्या, पुष्पेंद्र जोशी, ललित कोठारी,  शैलेन्द्र सिंह राठौर, राजेश जैन, विशाल जायसवाल, राजेंद्र पाटीदार, नरेंद्र बाहेती, विशाल अग्रवाल, दिनेश राठौड़, डॉ. राजेंद्र शर्मा, नवनीत सोनी, महेश व्यास, भरत शर्मा (टंच), सुरेश पापटवाल, मंगल लोढ़ा, विपल्व जैन, गोपाल शर्मा, जनक नागल, जगदीश हरारिया, हितेष कामरेड, राजू सोनी, विशाल शर्मा, परमानंद योगी, योगेश पापटवाल, राजेश सिंह चौहान, मन्नालाल पाटीदार, प्रहलाद राठौड़, नरेंद्र श्रेष्ठ, मूरली धभाई, प्रभु सोलंकी, झरनेश पांचाल, मुकेश त्रिमूर्ति, रमेश पांचाल, गौरव त्रिपाठी, रजनीश गोयल, नंदकिशोर पंवार, राजेंद्र सिंह गोयल, महेंद्र सिंह राठौर, जोगिंदर सिंह सिसोदिया, सुरेश सिंह चावड़ा, दिनेश दवे, वैभव व्यास, गोविंद सिंह चौहान, योगेश सोनी, संजय शौकल, चिराग असरानी, प्रदीप राठी, वैभव उपाध्याय, महेश त्रिपाठी, सुरेश दवे, अजय शर्मा, सुमित शर्मा, संजीव पाठक, चेतन शर्मा, नवीन चौधरी, संजय चौधरी, कमलेश मेहता, यतेंद्र तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह गहलोत, प्रद्युम्न शर्मा, आलोक राठौर, राकेश शर्मा, अभिषेक सिंह चंद्रावत, मनोज कुमावत, राजेश टांक, मुकेश भाटिया, प्रतीक शर्मा, मनोहर सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मातृ शक्ति मंडल ने दिखाई उत्साह पूर्वक सहभागिता

20260216 073838

कार्यक्रम में मातृ शक्ति मंडल की सक्रिय भागीदारी भी उत्साह पूर्वक नजर आई। इस दौरान राखी व्यास, पूजा शर्मा, शीतल पांचाल, प्रीति सोलंकी (एडवोकेट), सुधा गुप्ता, दीप्ति दवे, चेतना पाटीदार, कौशल्या त्रिवेदी, सोनू नेका, ऊषा दवे, पदमा उपाध्याय, वंदना पोरवाल, जया सोमानी, ममता सोलंकी एवं चंदा त्रिवेदी, चमेली राठौर, अंजू शर्मा, लता पोरवाल, शिवांग्नी तंवर, रौनक कुमावत, अंजू सोनी, प्रीति दवे, नेहा हाड़ा, रीना शर्मा सहित अन्य महिलाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!