18.8 C
Ratlām

Another theft in Ratlam : 7 दिन में दूसरी बार ज्वैलरी शॉप को बनाया निशाना

- नौलाईपुरा क्षेत्र के बाद अबकी बार कस्तूरबा नगर रोड स्थित ज्वेलर्स के यहां वारदात

Another theft in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) में ज्वैलरी शॉप पर ग्राहक बनकर आए बुजुर्ग व्यक्ति ने नजरें बचाकर 15 मिनिट में 5 ग्राम सोने के जेवर (कीमत 85 हजार रुपए) चुरा लिए। पहले तो वह ग्राहक बनकर जेवर देखने का नाटक करता रहा फिर जब दुकानदार और जेवर लेने दुकान में ही पांच फीट दूर गया तो उसने जेवर जेब में रखे और बिना खरीदारी किए ही चला गया। इस ग्राहक में जाते समय जो हड़बड़ी देखी उससे उन्हें आशंका हुई तो उन्होंने दुकान का सीसीटीवी कैमरा चेक किया। ग्राहक जेब में जेवर रखते हुए दिख गया। व्यापारी ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में आवेदन दिया है।

रतलाम (Ratlam) के कस्तूरबा नगर रोड पर स्थित शारदा ज्वेलर्स के संचालक संदीप सोनी ने बताया कि शनिवार दोपहर 3.10 बजे करीब 60 साल उम्र का एक ग्राहक दुकान पर आया। उसने सोने की बालियां, पेंडल दिखाने को कहा। डिजाइन पसंद करने के दौरान उसने और दूसरी डिजाइन दिखाने के कहा। मैंने दुकान में ही अंदर रखी बालियां और पेंडल की कई डिजाइन दिखाई लेकिन वह 15 मिनिट में ही 3.25 बजे बिना कुछ लिए ही चला गया। दुकान का सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो वह जेवर शर्ट की जेब में रखते हुए दिखाई दिया।

बोली से गुजरात क्षेत्र का लगा

ज्वेलर्स सोनी ने बताया कि दुकान से जेवर चुराने वाला बोली से गुजरात क्षेत्र का लग रहा है। उसने पेंट और टी-शर्ट पहन रखा था। उसके बाल सफेद थे। इसका वीडियो जब मैंने सराफा व्यापारियों के ग्रुप पर डाला तो कस्तूरबा रोड स्थित राधिका ज्वेलर्स के संचालक प्रिंस सोनी ने बताया कि 2012 में यह हमारी दुकान पर भी इस तरह की चोरी कर चुका है। वहीं चांदनी चौक स्थित धम्माणी ज्वेलर्स के संचालक ने बताया कि यही चोर 2016 में हमारी दुकान से भी चोरी कर चुका है।

हफ्तेभर पहले भी जेवर चोरी हुए

हफ्तेभर पहले 22 फरवरी 2026 को रतलाम (Ratlam) नौलाईपुरा स्थित सूनी दुकान में बदमाश घूसा और सोने के पांच ग्राम के आभूषण और पांच हजार रुपए नकदी चुरा ले गए था। पुखराज ज्वैलर्स के संचालक मनीष चौरड़िया ने बताया था कि शाम 4 बजे मैं काम से गया था और दुकान सूनी थी। लौटने पर आशंका पर दुकान के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि उस दौरान एक युवक दुकान में आया। थोड़ी देर बैठने के बाद शोकेस में हाथ डालकर पांच ग्राम सोने के जेवर की डिब्बी उठा ले गया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!