27.3 C
Ratlām

Negligence : खुले बिजली तार से हादसा, सिंचाई करने गए युवक की करंट से मौत

- सुबह 5 बजे फसल को पानी देने गया था किसान, कुएं के पास जमीन पर मिला शव

Accident due to Negligence of open electric wire

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) जिले के सैलाना क्षेत्र के समीप स्थित ग्राम बोदीना में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में फसल को पानी देने गए एक युवक की बिजली के खुले तारों से करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार जितेंद्र पिता ईश्वरलाल पाटीदार शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे खेत पर स्थित कुएं पर बिजली आने के बाद फसल की सिंचाई करने गया था। इसी दौरान खेत में खुले पड़े बिजली के तार उसके पैरों में उलझ गए और वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ समय तक जब जितेंद्र घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उसके बड़े पापा के बेटे गोपाल उसे देखने के लिए खेत पर कुएं के पास पहुंचे। वहां पहुंचने पर उसने जितेंद्र को जमीन पर चित अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।

मौके पर पुलिस ने पहुंच बनाया पंचनामा

घटना की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। युवक की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इस दौरान परिजन और ग्रामीणों ने विद्युत वितरण कंपनी की लापरवाही (Negligence) को लेकर नाराजगी भी जताई। सूचना मिलने पर धामनोद चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!