22.5 C
Ratlām

International Women’s Day : मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन ने किया महिला श्रमिकों का सम्मान

- अध्यक्ष ने कहा - महिलाओं की भागीदारी से ही समाज और संगठनों की प्रगति संभव

International Women's Day

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर यूनियन से जुड़ी महिला साथियों और श्रमिक महिलाओं का सम्मान कर उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

International Women’s Day कार्यक्रम में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन की ओर से भावना, शिखा शर्मा, श्रुति, संतोष सोनाने एवं आशा उषा संगठन की प्रतिनिधियों ने कृष्णा सोनगरा सहित अन्य श्रमिक महिलाओं का स्वागत किया और महिला दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष अभिषेक जैन, सचिव निखिल मिश्रा, उपाध्यक्ष रशीद खान, वरिष्ठ कामरेड सुनील तथा श्रम संगठनों की संयुक्त समिति के अध्यक्ष ईश्वरलाल पुरोहित उपस्थित रहे।

समाज में मिलना चाहिए समान अवसर और सम्मान 

यूनियन अध्यक्ष अभिषेक जैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और नेतृत्व का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि समाज, कार्यस्थल और श्रमिक आंदोलनों में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है, जो एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने सभी महिला साथियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक दिवस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस  (International Women’s Day) तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज में महिलाओं को समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!