Ratlam Mayor Prahlad Patel : आवारा और खतरनाक कुत्तों के लिए बनेगा आधुनिक शेल्टर हाउस

- शहरवासियों को डॉग बाइट और आवारा कुत्तों की समस्या से मिलेगी बड़ी राहत

Ratlam Mayor Prahlad Patel

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) में बढ़ती आवारा एवं खतरनाक कुत्तों की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में महापौर प्रहलाद पटेल (Mayor Prahlad Patel) ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए रतलाम (Ratlam) नगर निगम द्वारा डॉग बाइट जैसी घटनाओं पर नियंत्रण तथा लोगों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समग्र योजना तैयार की गई है।

65 हजार वर्गफीट भूमि पर बनेगा शेल्टर

रतलाम (Ratlam) महापौर प्रहलाद पटेल (Mayor Prahlad Patel) ने सैलाना-धामनोद मार्ग के मध्य आबादी क्षेत्र से दूर स्थित एक उपयुक्त भूमि का चयन किया है, जहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त डॉग शेल्टर हाउस का निर्माण किया जाएगा। यह भूमि करीब 65 हजार वर्गफीट क्षेत्र में फैली हुई है। यह जमीन पूर्व में समाजसेवी द्वारा कुत्तों एवं पक्षियों के संरक्षण के लिए दान की गई थी। काफी समय से खाली पड़ी इस भूमि का अब उपयोग करते हुए एक व्यवस्थित, सुरक्षित और सुविधायुक्त शेल्टर हाउस विकसित किया जाएगा, जहां आवारा एवं आक्रामक कुत्तों को रखा जाएगा।

पशु संरक्षण मानकों का होगा पालन

इस योजना के लागू होने से शहर में आवारा कुत्तों के आतंक पर नियंत्रण होगा। साथ ही पशु संरक्षण से जुड़े मानकों का पालन भी सुनिश्चित किया जाएगा। रतलाम निगम का मानना है कि इससे नागरिकों को डॉग बाइट और आवारा कुत्तों से जुड़ी परेशानियों से बड़ी राहत मिलेगी।

स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित रतलाम की दिशा 

रतलाम (Ratlam) महापौर पटेल (Mayor Prahlad Patel) ने वंदेमातरम् NEWS को बताया कि रतलाम निगम का उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है। यह पहल “स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित रतलाम” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में अहम कदम है। रतलाम महापौर पटेल (Mayor Prahlad Patel) ने प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य प्रभारी राजेंद्र सिंह, राकेश मिश्रा, नारायण सांखला आदि उपस्थित रहे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!