
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) के प्रतिष्ठित सराफा बाजार में रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक सराफा व्यापारी से डेढ़ करोड़ रुपये की अवैध वसूली की मांग करने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामला रतलाम (Ratlam) चांदनी चौक निवासी सराफा व्यापारी विमल मांडोत (45) का है, जिन्होंने माणक चौक थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। शिकायत के अनुसार, 13 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे बंटी गुगलिया (Ratlam) और चयन सोनी (indour) उनकी दुकान पर पहुंचे। उस समय दुकान पर उनका बेटा दक्ष और कर्मचारी श्रीकांत शर्मा व यश कुशवाह मौजूद थे। व्यापारी का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने दुकान पर पहुंचते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और डेढ़ करोड़ रुपये की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि यदि रकम नहीं दी गई तो व्यापारी और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
पीड़ित ने यह भी बताया कि आरोपियों द्वारा पहले भी कई बार इस तरह की धमकियां दी जा चुकी थीं, लेकिन डर के कारण उन्होंने शिकायत नहीं की थी। लगातार बढ़ते दबाव और परिवार की मानसिक परेशानी के चलते, साथियों अजय यादव और विनोद शर्मा के प्रोत्साहन पर उन्होंने आखिरकार पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई।माणक चौक थाना प्रभारी पी.आर. डावरे ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


