24.2 C
Ratlām

Ratlam : जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा समेत अन्य पर 7 दिन बाद FIR 

- आबकारी विभाग की शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई, स्थानीय विवाद भी आया सामने

FIR against Ratlam District Panchayat Vice President

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिला अंतर्गत सैलाना क्षेत्र के ग्राम शिवगढ़ में शराब दुकान पर ताला लगाने के मामले में पुलिस ने सात दिन बाद कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा और उसके समर्थकों के खिलाफ प्रकरण (FIR) दर्ज किया है। यह कार्रवाई आबकारी विभाग की लिखित शिकायत के आधार पर की गई है।

जानकारी के अनुसार 15 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे शिवगढ़ बस स्टैंड स्थित शराब दुकान पर अचानक विवाद की स्थिति बन गई थी। इस दौरान रतलाम जिला पंचायत (Ratlam District Panchayat) उपाध्यक्ष केशुराम निनामा अपने समर्थकों के साथ दुकान पर पहुंचे और दुकान का शटर बंद कर उस पर दो ताले लगा दिए। इससे कुछ समय के लिए दुकान का संचालन पूरी तरह रुक गया और वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई थी।

बाहरी लोगों पर विवाद का लगाया था आरोप

निनामा का आरोप था कि शराब दुकान पर बाहरी लोग काम कर रहे हैं, जो अक्सर स्थानीय लोगों से विवाद करते हैं। उनका कहना है कि दुकान पर आए दिन गाली-गलौज और झगड़े की स्थिति बनती रहती है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है। साथ ही रहवासी क्षेत्र में शराब दुकान होने से क्षेत्र का माहौल भी प्रभावित हो रहा है।

आधे घंटे तक दुकान पर लगे रहे ताले 

घटना की सूचना मिलने पर शिवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने निनामा और उनके समर्थकों से चर्चा कर समझाइश दी, जिसके बाद करीब आधे घंटे बाद दुकान पर लगाए गए ताले खुलवाकर मामला शांत कराया गया।

आबकारी विभाग ने माना कार्य में बाधा

आबकारी विभाग ने पूरे घटनाक्रम को गंभीर मानते हुए इसे शासकीय कार्य में बाधा और कानून व्यवस्था से जुड़ा मामला बताते हुए शिवगढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केशुराम निनामा सहित अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला (FIR) दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शिवगढ़ क्षेत्र में शराब दुकान को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!