
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 10 हजार रुपये का फरार इनामी रतलाम (Ratlam) भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का पूर्व जिला उपाध्यक्ष इमरान हुसैन उर्फ सुपर (36) पिता मेहमूद निवासी शहर सराय ने गुरुवार दोपहर रतलाम कोर्ट (Ratlam Court) में सरेंडर कर दिया। अग्रिम जमानत याचिका निरस्ती के दस्तावेज के अलावा आरोपी इमरान हाईकोर्ट से जारी उक्त वह आदेश भी लेकर पहुंचा था, जिसमें उसे आदेशित किया गया था कि वह पुलिस के समक्ष या रतलाम कोर्ट (Ratlam Court) में सरेंडर करें। रतलाम कोर्ट (Ratlam Court) ने इमरान सुपर के सरेंडर होने पर पुलिस को सूचना भेजी। रतलाम (Ratlam) औद्योगिक थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश होकर दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी इमरान सुपर से अपराध में जानकारी और साक्ष्य जुटाने के लिए रिमांड की मांग की। कोर्ट ने आरोपी इमरान सुपर को 28 मार्च 2026 तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी कर दिए।

बता दें कि 30 साल की युवती ने 29 दिसंबर 2025 को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष आरोपी इमरान हुसैन उर्फ सुपर (36) पिता मेहमूद निवासी शहर सराय पर रेप का केस दर्ज कराया था। रिपोर्ट में युवती ने बताया था कि मैंने जब इसका मोबाइल चेक किया तो पता चला कि यह मुस्लिम है और इसका असली नाम इमरान है। नवंबर 2025 में इमरान सुपर और उसका साथी कयामुद्दीन 3.71 ग्राम एमडी ड्रग के साथ गिरफ्त में आया था। पुलिस ने प्रतापनगर तिराहे पर कार रोककर पकड़ा था। इस मामले में यह कुछ दिन जेल में रहा। बाद में जमानत पर बाहर आ गया। दोनों ने प्रताप नगर स्थित सम्यक रेसीडेंसी में किसी के नाम से फ्लैट ले रखे थे। इनके फ्लैट से ही उस वक्त स्टेशन रोड थाना पुलिस ने इमरान की आईडी और गाड़ी के दस्तावेज जब्त किए थे।
हिंदू संगठन ने किया था थाने का घेराव
ढाई माह से फरार चल रहा आरोपी इमरान सुपर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रतलाम में रविवार रात हिंदू संगठनों ने थाना औद्योगिक क्षेत्र का घेराव किया था। थाने परिसर में नीचे जमीन पर बैठ नारेबाजी भी की थी। रेप के फरार आरोपी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष इमरान सुपर की ढाई महीने बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर विरोध जताया था। पुलिस ने हिंदू संगठनों को आश्वास्त किया था कि जल्द आरोपी की गिरफ्तारी होगी। पुलिस टीम तलाश कर रही है। गिरफ्तारी को लेकर सभी ने 7 दिन का अल्टीमेटम दिया था।
फरार आरोपी पर SP ने किया था इनाम घोषित
रेप का आरोपी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष इमरान सुपर पर रतलाम एसपी अमित कुमार ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इमरान सुपर के खिलाफ हिंदू युवती ने 29 दिसंबर 25 को रेप का केस दर्ज कराया था। तब से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी ने युवती को हिंदू नाम सोनू बताकर दोस्ती की थी। युवती की शादी होने पर उसने उसे पति को छोड़ने को कहा। जब तलाक हो गया तो शादी से मना कर दिया था। बता दें कि इमरान के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने 5 जनवरी 2026 को 2 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। लेकिन 10 मार्च 2026 तक वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। तब एसपी ने इनाम बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दिया था।
पीड़िता ने एफआईआर में बयां किया दर्द
एफआईआर में युवती ने बताया था कि मेरी शादी से पहले 2020 में मेरी मुलाकात राम मंदिर के पास इमरान से हुई थी। उसने अपना हिंदू नाम सोनू बताया था। फिर मेरी शादी हो गई। 11 जून 2023 से वापस इमरान से मोबाइल पर बात होने लगी। इमरान ने कहा कि तुम अपने पति को छोड़ दो। इस पर जुलाई 2023 में मैनें पति को छोड़ दिया। इसके बाद मैं पिताजी के पास रहने आ गई। 14 सितंबर 2023 से मैं और इमरान दोनों नयागांव क्षेत्र में किराए के मकान में पति-पत्नी की तरह रहने लगे। इमरान ने मुझे कहा कि जब तेरा तलाक हो जाएगा तो हम शादी कर लेंगे। बाद में मैंने जब उसका मोबाइल चेक किया तो पता लगा कि यह तो मुसलमान है और इसका असली नाम इमरान है। मैंने इमरान से कहा कि मेरा तलाक हो गया है, शादी कर लेते हैं तो उसने शादी करने से मना कर दिया। इमरान ने मुझे सभी जगह पत्नी बनाकर रखा और मेरे साथ कई बार संबंध बनाए।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


