Ratlam : बरबड़ मेले में धूमधाम से निकली हनुमानजी की झांकी, आज शाम भव्य कवि सम्मेलन

- संयुक्त अखाड़े में पहलवानों ने दिखाया दमखम, महापौर पटेल के नवाचार की सराहना

A tableau procession was held in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। पांच दिवसीय रतलाम (Ratlam) शहर में स्थित बरबड़ हनुमान मेले के तहत हनुमानजी की भव्य झांकी, चल समारोह और संयुक्त अखाड़े का आयोजन धूमधाम से किया गया। वहीं मेले के अंतिम दिन गुरुवार (2 अप्रैल 2026) को शाम 7:30 बजे सांस्कृतिक मंच पर भव्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न शहरों से आए कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

राम मंदिर से शुरू हुए चल समारोह को श्री श्री 1008 नर्मदानंद जी महाराज, अखंड ज्ञान आश्रम के स्वामी देवस्वरूपानंद और महापौर प्रहलाद पटेल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर रवाना किया। चल समारोह में सबसे आगे बैंड-बाजे, ढोल और डीजे वाहन रहे, जिन पर राम और हनुमानजी के भक्ति गीत गूंजते रहे। इसके पीछे हनुमानजी, रामजी और बाबा महाकाल-शेषनाग की आकर्षक झांकियां निकाली गईं।

संयुक्त अखाड़े में पहलवानों ने दिखाई कला

20260402 114449

चल समारोह में रतलाम (Ratlam) शहर के विभिन्न अखाड़ों के पहलवान एक ही बैनर तले शामिल हुए और अपनी हैरतअंगेज कलाओं का प्रदर्शन किया। पूरे मार्ग में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर झांकी और चल समारोह का स्वागत किया गया। यह चल समारोह बरबड़ हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ।

51 वर्ष बाद शुरू नवाचार की सराहना

20260402 114533

विधायक सभागृह में आयोजित सम्मान समारोह में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि नागरिकों में मेलों के प्रति रुचि लगातार बढ़ रही है और महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा 51 वर्ष बाद फिर से बरबड़ हनुमान मेले में किए गए नवाचार सराहनीय हैं। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि शहर के विभिन्न अखाड़ों के पहलवानों ने एक बैनर तले अपनी कला का प्रदर्शन कर एकता का संदेश दिया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले संयुक्त अखाड़ा वर्ष 1970 में निकाला गया था। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि रतलाम नगर निगम रतलाम में आयोजित मेलों का विस्तार कर रही है। इस बार बरबड़ मेले में दो दिवसीय चंटिया रास के साथ हनुमानजी की झांकी, चल समारोह और संयुक्त अखाड़े का आयोजन भी किया गया, जो प्रशंसनीय पहल है।

संचालकों, उस्तादों और निर्णायकों का सम्मान

20260402 114323

समारोह के अंत में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, कृष्णानंद जी महाराज, महापौर प्रहलाद पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने रतलाम (Ratlam) के विभिन्न अखाड़ों के संचालकों, उस्तादों और चंटिया रास के निर्णायकों का शाल, श्रीफल और माल्यार्पण कर सम्मान किया। 

आज मेले में होगा भव्य कवि सम्मेलन

बरबड़ हनुमान मेले के अंतिम दिन 2 अप्रैल गुरुवार को रात्रि 7:30 बजे निगम के सांस्कृतिक मंच पर कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें सुदीप भोला (दिल्ली), मनोज चौहान (मैनपुरी), रजनी सिंह अवनी (नई दिल्ली), शुभम त्यागी (मेरठ), लोकेश महाकाली (नाथद्वारा), पंकज प्रसून (धार), विजय सिंह राठौड़ (प्रतापगढ़) और नवीन सारथी (चित्तौड़गढ़) सहित कई कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!