
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले भारी वाहनों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज चौराहे पर जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने दो डम्परों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 23 हजार रुपए का ऑनलाइन चालान बनायरतलाम (Ratlam) ट्रैफिक डीएसपी आनंदस्वरूप सोनी ने बताया कि नियमित वाहन जांच के दौरान गिट्टी से भरे डम्पर आरजे 09 जीडी 8657 को रोका गया और उसके दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि वाहन का फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं था। इस पर आरएसजे बिजनेस वेंचर एलएलपी के नाम से 5 हजार रुपए का ऑनलाइन चालान बनाया गया।
इसी दौरान एमपी-43 एच 1053 नंबर का एक अन्य डम्पर भी जांच में ओवरलोड पाया गया। वाहन को तौल कांटे पर तौलने पर उसमें निर्धारित सीमा से करीब 16 टन अधिक चूरी भरी मिली। ओवरलोडिंग के मामले में वाहन मालिक एमएस लालचंद सुराना के नाम पर 18 हजार रुपए का ऑनलाइन चालान किया गया। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि दोनों चालान ऑनलाइन किए गए हैं। यदि 15 दिनों के भीतर चालान राशि जमा नहीं की जाती है, तो मामला न्यायालय में भेजा जाएगा, जहां आगे की कार्रवाई के अनुसार जुर्माना तय किया जाएगा।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


