Ratlam : बेखौफ बदमाशों ने लूट को दिया अंजाम

- राजस्थान लौट रहे परिवार को सुनसान रास्ते पर बनाया निशाना, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Miscreants carry out brazen robbery in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) जिले के बाजना क्षेत्र में देर रात लूट की एक गंभीर वारदात प्रकाश में आई है। बाइक से घर लौट रहे एक परिवार को बदमाशों ने घेरकर हथियारों के बल पर लूट लिया। वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के कुशलगढ़ निवासी कादर खान अपनी बेटी फरजाना और तीन वर्षीय नाती के साथ जावरा से अपने घर जा रहे थे। रात करीब 12 बजे जब वे रतनपुर के पास माही नदी से लगभग 9 किलोमीटर पहले पहुंचे, तभी छह अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। पीड़ितों के मुताबिक, बदमाशों ने चाकू दिखाकर उन्हें धमकाया। एक आरोपी ने कादर खान की गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी, जिससे परिवार भयभीत हो गया। बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की और नकदी सहित कीमती सामान लूट लिया।

वारदात में बदमाशों ने की बेखौफ लूट

लुटेरों ने कादर खान से करीब 5 हजार रुपये नकद, उनकी बेटी से 15 हजार रुपये, मंगलसूत्र और कान के टॉप्स छीन लिए। इसके अलावा बाइक की चाबी, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, कपड़ों से भरा बैग और अन्य जरूरी सामान भी लूट लिया गया।

लूट का शिकार परिवार पहुंचा थाने

घटना के दौरान बाजना की ओर से आ रहे एक मैजिक पिकअप वाहन की रोशनी देखकर बदमाश मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित परिवार रात करीब एक बजे बाजना थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस इलाके में यह वारदात हुई, वहां रात के समय पुलिस गश्त की कमी रहती है। फिलहाल रतलाम (Ratlam) जिले की बाजना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!