
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) जिले के बाजना निवासी प्रतिभाशाली छात्र अंशुल पिता नरेंद्र कुमार टाक ने अपनी मेहनत और लगन से उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने ज्योग्राफी विषय में मास्टर डिग्री (इंग्लिश मीडियम) में विक्रम यूनिवर्सिटी की प्रावीण्य सूची में चौथा स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अंशुल की इस उपलब्धि से बाजना सहित पूरे रतलाम जिले में खुशी का माहौल है। उनके इष्ट मित्रों, परिजनों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। अपनी सफलता पर अंशुल टाक ने विनम्रता से इसका श्रेय अपने शिक्षकों और परिवारजनों को दिया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। अंशुल की इस सफलता ने क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया है और शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश दिया है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


