
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET से पहले विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा जैसा माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रतलाम में अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट (Abhyas Career Institute) ने अनूठी पहल की है। संस्थान द्वारा 29 अप्रैल-2026 को “प्री-नीट एग्जाम” आयोजित किया जाएगा, जिससे छात्र-छात्राएं आगामी परीक्षा के लिए मानसिक, शैक्षणिक और व्यवहारिक रूप से पूरी तरह तैयार हो सकें।

संस्थान के संचालक राकेश कुमावत ने बताया कि यह प्री-एग्जाम ठीक उसी वातावरण में आयोजित होगा, जैसा 3 मई 2026 को होने वाली NEET परीक्षा में देखने को मिलेगा। परीक्षा का पूरा पैटर्न NCERT आधारित रहेगा और प्रश्नपत्र भी वास्तविक परीक्षा की शैली के अनुरूप तैयार किया जाएगा।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, एंट्री प्रक्रिया तक की तैयारी
अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट (Abhyas Career Institute) संचालक राकेश कुमावत ने बताया कि परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड चेकिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फोटो मैचिंग, जन्मतिथि सत्यापन जैसी सभी प्रक्रियाएं भी NEET परीक्षा के नियमों के अनुसार कराई जाएंगी। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर होने वाली औपचारिकताओं की पहले से जानकारी मिल सकेगी।
छोटी समस्याओं का भी मिलेगा समाधान
अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट (Abhyas Career Institute) की ओर से विद्यार्थियों को उन सामान्य लेकिन महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान भी बताए जाएंगे, जिनका सामना कई छात्र परीक्षा दिवस पर करते हैं। जैसे एडमिट कार्ड और आधार कार्ड की फोटो में अंतर, जन्मतिथि संबंधी त्रुटि या अन्य दस्तावेजी परेशानी की स्थिति में क्या करना चाहिए, इसकी जानकारी भी दी जाएगी।
डर और तनाव दूर करना मुख्य उद्देश्य
प्री-नीट एग्जाम का उद्देश्य केवल टेस्ट लेना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के मन में बैठा परीक्षा का डर, तनाव और अनिश्चितता को खत्म करना है। संस्थान का मानना है कि जब विद्यार्थी पहले से परीक्षा जैसा माहौल अनुभव कर लेते हैं, तो मुख्य परीक्षा उनके लिए सामान्य दिन की तरह हो जाती है।
विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने की पहल
अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट (Abhyas Career Institute) ने कहा कि हर विद्यार्थी के साथ उसके माता-पिता के सपने और संघर्ष जुड़े होते हैं। ऐसे में यह आयोजन केवल परीक्षा नहीं, बल्कि उन सपनों को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
रजिस्ट्रेशन जरूरी, परीक्षा पूरी तरह नि:शुल्क
यह प्री-नीट एग्जाम पूर्णतः नि:शुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकें। हालांकि, इसमें भाग लेने के लिए संस्थान के आधिकारिक पेज पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रहेगा। अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट (Abhyas Career Institute) संस्थान ने विद्यार्थियों से अधिक संख्या में भाग लेकर आत्मविश्वास के साथ NEET परीक्षा की तैयारी करने की अपील की है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


