
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य भारत में 105 वर्षों की मजबूत विरासत रखने वाले डीसी ज्वेलर्स (DC Jewellers) ने अपने नए सिल्वर ज्वेलरी ब्रांड ‘चांदी बाय डीसी ज्वेलर्स’ का शुभारंभ किया है। लॉन्च किए गए इस ब्रांड की शुरुआत इंदौर और रतलाम शोरूम में शॉप-इन-शॉप मॉडल के तहत की गई है।

यह नया ब्रांड भारतीय पारंपरिक कारीगरी को आधुनिक डिज़ाइन और समकालीन फैशन के साथ जोड़ते हुए सिल्वर ज्वेलरी को नई पहचान देने का प्रयास है। परंपरा और आधुनिक डिज़ाइन के मेल के साथ ‘चांदी’ सिल्वर ज्वेलरी को केवल विकल्प नहीं, बल्कि एक नई पहचान के रूप में पेश करता है।जो बहुमुखी, अभिव्यक्तिपूर्ण और गर्व से भारतीय है।
100% HUID हॉलमार्क सिल्वर ज्वेलरी का दावा

डीसी ज्वेलर्स (DC Jewellers) के अनुसार, ‘चांदी’ मध्य भारत का पहला ऐसा ब्रांड है जो 100% HUID हॉलमार्क सिल्वर ज्वेलरी उपलब्ध करा रहा है। इससे ग्राहकों को हर आभूषण में शुद्धता, भरोसा और पारदर्शिता का भरोसा मिलेगा।
भारत की विविध कारीगरी का उत्सव
ब्रांड की खासियत यह है कि इसमें भारत के अलग-अलग राज्यों की पारंपरिक कला और शिल्प को समकालीन रूप में पेश किया गया है। गुजरात की बारीक नक्काशी से लेकर मध्य प्रदेश की सटीक तकनीक तक, हर डिज़ाइन भारतीय संस्कृति की झलक देता है।
चार खास कलेक्शन किए गए लॉन्च
1) राजसी (Raajsi) : राजस्थान की शाही विरासत से प्रेरित यह कलेक्शन विस्तृत और आकर्षक डिज़ाइनों से सजा है, जो भव्य होने के साथ आरामदायक भी है।
2) झिलमिल (Jhilmil) : गुजरात की रंगीन संस्कृति से प्रेरित इस कलेक्शन में पत्थरों की बारीक जड़ाई और चमकदार डिज़ाइन शामिल हैं, जो उत्सव का अहसास कराते हैं।
3) वीरा (Veera) : मराठा साम्राज्य और छत्रपति शिवाजी की वीरता से प्रेरित यह कलेक्शन मजबूत, प्रभावशाली और व्यक्तित्व दर्शाने वाले डिज़ाइन पेश करता है।
4) ग्लैमर (Glamour) : मुंबई की आधुनिक जीवनशैली से प्रभावित यह कलेक्शन मेट्रो शहरों की तेज़ रफ्तार फैशन, आधुनिक सोच और व्यक्तिगत पहचान को दर्शाता है।
‘इंडिया के दिल से आपके दिल तक’ ब्रांड की सोच
ब्रांड की टैगलाइन “India ke Dil se Aapke Dil Tak” भारतीय कारीगरों की भावना, हुनर और आत्मा को ग्राहकों तक पहुंचाने का संदेश देती है। कंपनी का कहना है कि यह सिर्फ ज्वेलरी नहीं, बल्कि भारतीय कला से जुड़ाव का माध्यम है।
क्या बोले निदेशक विकास कटारिया
डीसी ज्वेलर्स (DC Jewellers) के निदेशक विकास कटारिया ने कहा, “डीसी ज्वेलर्स (DC Jewellers) हमेशा भरोसे, कारीगरी और मध्य भारत की जड़ों से गहरे जुड़ाव पर आधारित रहा है। ‘चांदी’ के साथ हम इस विरासत को नए रूप में आगे बढ़ा रहे हैं। यह केवल चांदी नहीं, बल्कि भारतीय कारीगरों को पहचान दिलाने और नई पीढ़ी से जुड़ने का प्रयास है। हमारा लक्ष्य भारतीय कारीगरी को लोगों के रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बनाना है।”
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


