Ratlam : रिश्तेदार ने उड़ाए लाखों के जेवर-नगदी, आरोपी गिरफ्तार

- सैलाना के ग्राम बोदिना में शादी समारोह के दौरान हुई वारदात

Theft at a Wedding in Ratlam

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) जिले के सैलाना क्षेत्र के ग्राम बोदिना में शादी समारोह के बीच चोरी की बड़ी घटना सामने आई, जहां परिवार की खुशियों के बीच एक रिश्तेदार ही लाखों रुपए के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को पकड़कर चोरी का माल बरामद कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी निर्मल पाटीदार ने सैलाना थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 26 अप्रैल 2026 को उनके भतीजे हरीओम पाटीदार का विवाह समारोह रतलाम (Ratlam) जिले के गांव की धर्मशाला में चल रहा था। परिवार के सभी सदस्य शादी में शामिल थे। रात करीब 10 बजे जब परिजन घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का नकुचा टूटा मिला और अंदर अलमारी खुली पड़ी थी।

अलमारी से जेवर-नगदी गायब

जांच करने पर पता चला कि अलमारी से चांदी के आभूषण, नगदी सहित करीब पांच लाख रुपए से अधिक का सामान चोरी हो चुका था। वहीं दूल्हे के मामाजी के बैग से सोने का हार और नगदी भी गायब मिली।

रिश्तेदार  हो गया था गायब

परिजनों ने रिश्तेदार सुजल पिता मुकेश पाटीदार निवासी ग्राम पंचेवा पर संदेह जताया, क्योंकि घटना के बाद से वह अचानक लापता था। सूचना मिलते ही रतलाम (Ratlam) जिले की पुलिस हरकत में आई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।

साइबर सेल से आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी नीलम बघेल के निर्देशन में टीआई पिंकी आकाश ने विशेष टीम गठित की। साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से रतलाम (Ratlam) जिले की पुलिस पुलिस ने आरोपी सुजल को जेठाना के मगरे क्षेत्र से हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में कबूला जुर्म, बरामद हुआ चोरी का माल

कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर ग्राम पंचेवा स्थित पवनचक्कियों के पास बनी टापरी से चोरी किए गए जेवर और नगदी बरामद कर ली गई।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में धामनोद चौकी प्रभारी आनंद बागवान, एसआई शंकरसिंह शक्तावत, आरक्षक फकीरचंद्र सोलंकी, अर्चित दुबे, तूफान भूरिया तथा साइबर सेल आरक्षक मयंक व्यास सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!