
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। लंबे समय से प्रतीक्षित रतलाम (Ratlam) विकास प्राधिकरण (आरडीए) को आखिरकार नया नेतृत्व मिल गया है। राज्य शासन ने मध्य प्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम, 1973 की धारा-40 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए रतलाम विकास प्राधिकरण में नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार मनोहर पोरवाल को रतलाम विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं प्रवीण सोनी और गोविंद काकाणी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पांच सदस्यों को भी मिली जिम्मेदारी
प्राधिकरण में सदस्यों के रूप में राजेन्द्र सिंह गोयल, राजेन्द्र मौर्य, धीरज व्यास, राखी व्यास और किरण महावर की नियुक्ति की गई है।
कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से लागू होंगे आदेश
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी नियुक्तियां संबंधित पदाधिकारियों द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जाएंगी। ये नियुक्तियां आगामी आदेश तक लागू रहेंगी।
शहर विकास परियोजनाओं को मिलेगी गति
रतलाम (Ratlam) विकास प्राधिकरण में नई नियुक्तियों के बाद शहर की अधोसंरचना, आवास, यातायात और विकास योजनाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। लंबे समय से प्राधिकरण में नेतृत्व की नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा था, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


