
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में मंगलवार दोपहर एनएसयूआई (NSUI ) कार्यकर्ताओं ने डालूमोदी बाजार चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने का प्रयास किया और भाजपा कार्यालय पर जाने से रोकने के दौरान जमकर हंगामा किया।
पुतले में आग लगाए जाने के बाद पुलिस ने पहले फायर एग्जिट उपकरण और बाद में वाटर कैनन की मदद से आग बुझा दी। पुतले को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक छीना-झपटी भी हुई। अंततः पुलिस ने पुतला अपने कब्जे में लेकर वाहन में रख लिया, जिससे वह पूरी तरह नहीं जल सका।
भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े, रास्ते में रोके गए
प्रदर्शन के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ता पैलेस रोड स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए रवाना हुए। हालांकि, पुलिस ने पहले से ही रास्ते में बैरिकेड्स लगाकर सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। पुलिस अधिकारियों ने बैरिकेड्स पर मोर्चा संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। मौके पर सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, माणक चौक थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान और स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्रसिंह जादौन सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।
धक्कामुक्की में पुलिस घायल, कांग्रेस नेता का कुर्ता फटा
भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ने को लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की की स्थिति बन गई। इस दौरान सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया की एक अंगुली मुड़ गई, जबकि माणक चौक थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान की कलाई के पास नाखून लगने से चोट आई और खून निकल आया। वहीं कांग्रेस नेता हितेश पैमाल का कुर्ता भी धक्का-मुक्की के दौरान फट गया। वाटर कैनन के इस्तेमाल से कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी भी भीग गए।
एनएसयूआई ने लगाया राजनीतिक षड्यंत्र का आरोप
एनएसयूआई के शहर अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन किया गया है। उनका कहना है कि कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन राजनीतिक कारणों से निरस्त किया गया, जिसे संगठन स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार को सांकेतिक घेराव किया गया था, लेकिन यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में और बड़े स्तर पर ।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


