Ratlam : मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने निकले मंत्री काश्यप

- विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत प्रबुद्धजनों से की मुलाकात, केंद्र सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

Cabinet Minister Chetanya Kashyap

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने रतलाम (Ratlam) शहर में विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों, चिकित्सकों और उद्योगपतियों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।

पद्मश्री डॉ. जोशी के निवास से अभियान की शुरुआत

रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र में अभियान की शुरुआत मुखर्जी मंडल के सुयोग परिसर स्थित पद्मश्री डॉ. लीला जोशी के निवास से हुई। इस अवसर पर डॉ. जोशी ने मंत्री काश्यप का स्वागत किया। मंत्री काश्यप ने चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. जोशी की सेवाओं की सराहना करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों और योजनाओं की जानकारी साझा की।

साहित्यकार और समाजसेवियों से संवाद

इसके बाद मंत्री काश्यप साहित्यकार डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला तथा समाजसेवी हिम्मत गेलड़ा के निवास पहुंचे। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान डॉ. चांदनीवाला ने शॉल और श्रीफल भेंट कर मंत्री काश्यप का अभिनंदन किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 4399 दिन प्रधानमंत्री पद पर रहने के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर उन्हें बधाई दी।

काटजू नगर और शास्त्री नगर में भी किया जनसंपर्क

विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत मंत्री काश्यप ने कुशाभाऊ ठाकरे मंडल क्षेत्र में काटजू नगर स्थित डॉ. विपीन माहेश्वरी तथा शास्त्री नगर में समाजसेवी सुशील छाजेड़ के निवास पर पहुंचकर संवाद किया। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी दी।

उद्योगपति बीएल पुरोहित के परिवार से भी मिले

अभियान के दौरान मंत्री काश्यप गुलमोहर कॉलोनी स्थित उद्योगपति बीएल पुरोहित के निवास भी पहुंचे। यहां उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी तथा जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की।

जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी रहे मौजूद

मुखर्जी मंडल क्षेत्र के कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, अनुज शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद अनिता जयेश वसावा तथा समाजसेवी दिनेश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं कुशाभाऊ ठाकरे मंडल क्षेत्र के कार्यक्रम में आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, इंदौर ग्रामीण जिला प्रभारी शैलेन्द्र डागा, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, महामंत्री भूपेन्द्र कावड़िया, पार्षद स्मिता राजेश माहेश्वरी, मनीषा विजय सिंह चौहान एवं पत्रकार सुरेन्द्र छाजेड़ सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!