Baval after the accident in Ratlam : फोरलेन पर धरना, सड़क पर अंतिम संस्कार की चेतावनी

- इंदौर में इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने एक करोड़ मुआवजे और कार्रवाई की मांग की

Bawal after the accident in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) जिले के नामली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। हादसे में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने फोरलेन सड़क पर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे सड़क पर ही अंतिम संस्कार करेंगे।

बता दें कि गुरुवार रात करीब 9 बजे पलदूना फंटे के पास यह दुर्घटना हुई। मुकेश कुमावत (50), अपने अंकल मांगीलाल कुमावत के साथ स्कूटी से फोरलेन पार कर रहे थे। उसी दौरान एक अन्य व्यक्ति भी सड़क पार कर रहा था। तभी रतलाम की ओर से आ रही ‘मप्र पुलिस’ लिखी काले रंग की कार ने तीनों को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे में घायल सभी लोगों को रतलाम (Ratlam) मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मुकेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें इंदौर रेफर किया गया, जहां शुक्रवार दोपहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही नामली के ग्रामीण बड़ी संख्या में फोरलेन पर एकत्रित हो गए और धरना शुरू कर दिया। उन्होंने सड़क के बीच लकड़ियां और कंडे रखकर वहीं अंतिम संस्कार करने की तैयारी भी कर ली। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तनाव की स्थिति बन गई, जबकि लोग शव के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।

20260501 184422

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने टोल कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन न तो प्रशासन और न ही टोल कंपनी ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और उग्र किया जाएगा।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!