Bhevin Mind School :  समर कैंप 5 मई से, बच्चों को मिलेगा प्रमाण पत्र व सरप्राइज गिफ्ट

- योगा, डांस, आर्ट-क्राफ्ट और गेम्स जैसी विविध गतिविधियों के साथ 12 मई तक चलेगा कैंप

Bhevin Mind School

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। बच्चों की गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मक और यादगार बनाने के उद्देश्य से भेविन माइंड स्कूल (Bhevin Mind School) द्वारा 5 मई से 12 मई 2026 तक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक संचालित होगा, जिसमें नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे।

भेविन माइंड स्कूल (Bhevin Mind School) प्रबंधन के अनुसार, इस समर कैंप में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए कई रोचक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों को शामिल किया गया है। योगा के माध्यम से बच्चों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा, वहीं एरोबिक्स से फिटनेस के साथ मनोरंजन का अवसर मिलेगा।

20260504 193158

कैंप में आर्ट एंड क्राफ्ट के जरिए बच्चों की रचनात्मकता को निखारा जाएगा, जबकि डांस और सिंगिंग जैसी गतिविधियां उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करेंगी। इसके अलावा आउटडोर और इंडोर गेम्स के साथ विभिन्न फन एक्टिविटीज भी आयोजित की जाएंगी, जिससे बच्चों को सीखने के साथ-साथ भरपूर आनंद भी मिलेगा।

प्रतिदिन बच्चों के लिए स्वादिष्ट और पौष्टिक स्नैक्स की व्यवस्था भी की गई है। कैंप के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे और सरप्राइज गिफ्ट्स भी दिए जाएंगे। भेविन माइंड स्कूल (Bhevin Mind School) प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को इस समर कैंप में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि वे अपनी छुट्टियों का सदुपयोग करते हुए नई-नई गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर सकें।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!