Ratlam में Bjp का विजय उत्सव : पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में जीत पर जश्न

- झालमुड़ी और लड्डू के साथ मनाया जश्न, आतिशबाजी और नारेबाजी से गूंजा भाजपा कार्यालय

Advertisements
Advertisements
BJP's Victory Celebration in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिली प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में सोमवार शाम रतलाम (Ratlam) में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विजय उत्सव मनाया। भाजपा (BJP) जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित इस विजय उत्सव में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुँह मीठा कर जीत की खुशी साझा की।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Ratlam भाजपा (BJP) कार्यालय पर आयोजित इस उत्सव में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे और पारंपरिक अंदाज में झालमुड़ी खाकर जश्न मनाया। इसके बाद जोरदार आतिशबाजी की गई और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जीत का प्रतीक चिन्ह बनाकर खुशी जाहिर की।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
20260504 210950

कार्यक्रम में Ratlam महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व विधायक संगीता चारेल, रतलाम विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी, जिला महामंत्री महेश सोनी, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा प्रहलाद राठौर, क्रांति जोशी, अनिता कटारिया, राजेंद्र पाटीदार, अरुण त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, आदित्य डागा, नंदकिशोर पंवार, सोना शर्मा, मयूर पुरोहित, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन, आईटी सेल प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल, जिला संयोजक निलेश राव सहित भाजपा के विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!