Sailana : कालिका माता मंदिर में चोरी की कोशिश, खून मिलने से फैली सनसनी

- ताले तोड़कर मंदिर में घुसे बदमाश, दानपात्र बाहर फेंका

20260510 094458

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के सैलाना (Sailana) नगर स्थित प्रसिद्ध कालिका माता मंदिर में देर रात चोरी के प्रयास की घटना सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों ने मंदिर के मुख्य ताले तोड़कर घुसे और रेलिंग का दरवाजा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बदमाश मंदिर का दानपात्र अपनी जगह से हटाकर बाहर तक ले गए, लेकिन चोरी नहीं कर सके।

सुबह पुजारी ने देखी वारदात

रविवार सुबह पुजारी पंडित नवनीत शर्मा जब पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो उन्होंने मंदिर के टूटे ताले और बिखरी हुई व्यवस्था देखी। अंदर जाकर जांच करने पर रेलिंग टूटी मिली और दानपात्र बाहर पड़ा हुआ दिखाई दिया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और मंदिर समिति को दी गई।

मंदिर परिसर में मिले खून के धब्बे

20260510 094408

मंदिर परिसर और आसपास खून के निशान मिलने से मामला और भी रहस्यमय हो गया है। आशंका जताई जा रही है कि ताले या रेलिंग तोड़ते समय कोई बदमाश घायल हो गया होगा। माना जा रहा है कि चोट लगने के कारण आरोपी चोरी की वारदात को अधूरा छोड़कर मौके से फरार हो गए।

दो दिन पहले भी हुई थी चोरी

जानकारी के अनुसार, इसी मंदिर परिसर से दो दिन पहले अज्ञात बदमाश पानी भरने वाली टिल्लू मोटर पंप चुरा ले गए थे। साथ ही मंदिर में लगा एक सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। लगातार हो रही घटनाओं से मंदिर समिति और स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज 

घटना की सूचना मिलते ही सैलाना (Sailana) थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

मंदिर समिति ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की

घटनास्थल पर एएसआई हितेंद्र सिंह परिहार, आरक्षक फकीरचंद्र सोलंकी सहित पुलिस बल मौजूद रहा। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर समिति के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। समिति अध्यक्ष राकेश चंदेल और अन्य सदस्यों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की बात कही।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!