Ratlam : सीबीएसई 12वीं के परिणाम में 82.19 फीसदी बेटियां हुई पास, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी ने लहराया परचम

- अदिति ने 95.2 फीसदी अंक और प्राची ने 93. 2 प्रतिशत अंक हासिल कर किया बेहतर प्रदर्शन

Ratlam CBSE Results

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले में सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित हुआ। रीजन वाइस रिजल्ट 79.43 फीसदी रहा। पास होने में बेटियां आगे रहीं। 82.19 फीसदी बेटियां पास हुई। वहीं 76.87 फीसदी छात्र पास हुए हैं। बेहतर परिणाम में साईं श्री इंटरनेशनल की कॉमर्स संकाय की अदिति डागा ने 95.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इसी प्रकार प्राची पिता शेरसिंह ठाकुर ने 93. 2 प्रतिशत अंक हासिल कर बेहतर प्रदर्शन किया। 

परीक्षा में जिले से 1846 स्टूडेंट शामिल हुए थे। सीबीएसई मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता है। इस बार सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट अलग से जारी किया है। पिछले साल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी हुआ था। परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 9 अप्रैल तक चली थी। कापियां ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के तहत चेक की गईं। लगातार तीसरा साल है जब 12वीं का रिजल्ट 13 मई को जारी हुआ है।

शत-प्रतिशत रहा श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी का रिजल्ट  

IMG 20260514 WA0015

श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी का कक्षा 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी विद्यार्थी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेखा शास्त्री ने बताया कि परीक्षा में कुल 119 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 12 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय की मेधावी छात्रा रिया बागरेचा ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा मिलिंद राठौर ने 93.4 प्रतिशत, स्वानी कटारिया ने 93.2 प्रतिशत, निहारिका उपाध्याय ने 92.8 प्रतिशत, निधि बैरागी ने 92.4 प्रतिशत, यशस्विनी मकवाना एवं निधि सोनी ने 92.2 प्रतिशत, अपूर्वा जैन एवं दक्षजा पवार ने 91.8 प्रतिशत, हार्दिक जैन एवं जाह्नवी पटेल ने 90.4 प्रतिशत तथा दिव्यांश मिश्रा ने 90 प्रतिशत अंक अर्जित किए। प्राचार्य डॉ. शास्त्री ने बताया कि विद्यालय के 105 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष हरजीत चावला, सचिव अजीत छाबड़ा, सह सचिव हरजीत सलूजा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा, प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा, कार्यकारिणी सदस्य सतपाल सिंह डंग, गगनदीप सिंह डंग सहित समस्त सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी।

केंद्रीय विद्यालय के बच्चे फर्स्ट डिविजन पास 

केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है। परीक्षा में 41 स्टूडेंट बैठे थे। सभी फर्स्ट डिविजन में पास हो गए हैं। पिछले साल भी इस स्कूल का रिजल्ट 100 फीसदी रहा था। प्राचार्य आरडी चंदेल ने बताया कि परिणाम 100 फीसदी लाने के लिए बहुत मेहनत की है। सितंबर से ही हमने एक्स्ट्रा क्लास लगाना शुरू कर दी।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!