
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले के जावरा उपजेल (JAIL) से डबल मर्डर में बंद हिस्ट्रीशीटर द्वारा महिला को धमकाने का सनसनी मामला प्रकाश में आया है। महिला ने मामले की रतलाम एसपी अमित कुमार से लिखित शिकायत कर बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। एसपी अमित कुमार ने शिकायत की गंभीरता पर महिला को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शिकायत के बाद हडक़ंप व्याप्त है। रतलाम (Ratlam) एसपी अमित कुमार जिला जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायत को गंभीरता से लिया है।
शिकायतकर्ता शारदा बाई पति किशनलाल जाट निवासी ग्राम अडवानिया ने गुरुवार को रतलाम एसपी अमित कुमार के समक्ष प्रस्तुत होकर एक गंभीर लिखित शिकायत प्रस्तुत की है। आरोप लगाया है कि उनकी कृषि भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले आरोपी द्वारा जावरा उपजेल में रहते हुए भी उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। महिला ने स्वयं की जान को खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई एवं सुरक्षा की मांग की है।
मुख्य मार्ग स्थित भूमि पर कब्जे का आरोप
शिकायत के अनुसार शारदा बाई की ग्राम अडवानिया में मुख्य मार्ग पर 5 बीघा 6 बिसवा कृषि भूमि है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल जाट पिता शंकरलाल जाट निवासी रामगढ़ (सैलाना) एवं उसके साथियों ने उनकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। आरोपी एवं उसके साथी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उन्हें अपनी ही जमीन पर जाने से रोकते हैं। विरोध करने पर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी जाती है।
जेल से धमकाया कि खेत पर गई तो गाड़ दूंगा
जावरा उपजेल (JAIL) में नृशंस नामली डबल मर्डर केस में बंद आरोपी राहुल जाट ने गुरुवार सुबह करीब 10 बजे महिला के मोबाइल नंबर पर फोन किया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जिस नंबर से फोन आया था, वह जेल में बंद राहुल जाट के दोस्त सैलाना निवासी लोकेंद्र परिहार के मोबाइल नंबर 9907092782 है। पीडि़ता के अनुसार जावरा उपजेल में बंद राहुल जाट ने उनसे कहा कि मैं जेल में हूं और जमीन पर जाना मत। जमीन पर गए तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा और जमीन पर मेरा कब्जा है। मेरे साथी नजर रखे हुए हैं, खेत पर गई तो तुझे उसी जमीन में गाढ़ दूंगा।
दो वर्ष पूर्व डबल मर्डर में राहुल जेल में है बंद
रतलाम (Ratlam) जिले के नामली के कांडरवासा फंटे पर 22 मार्च 2024 की देर रात केशव और गजेंद्र के शव मिले थे। आरोपियों ने दोनों युवकों की नृशंस हत्या कर शवों को सडक़ पर फेंककर एक्सीडेंट दिखाने की नाकाम कोशिश की थी। दोनों युवकों की नृशंस हत्या आरोपियों ने वर्चस्व की लड़ाई को लेकर की थी। बहुचर्चित नृशंस हत्याकांड के शुरुआत में तत्कालीन रतलाम (Ratlam) एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। प्रकरण में शेष 14 आरोपियों सहित अभी तक कुल 21 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। शुरुआत में हत्याकांड के मास्टरमांइड सहित गिरफ्तार सात आरोपियों की जानकारी निम्नानुसार है।
1) सूर्यपालसिंह पिता मदनसिंह पडियार (29) निवासी ग्राम बडोदिया थाना स्टेशन रोड रतलाम ( कुल अपराध -12 )
2) राहुल पिता शंकरलाल जाट (30) निवासी ग्राम रामगढ थाना सैलाना हा.मु.कस्तुरबा नगर रतलाम ( कुल अपराध -06 )
3) बबलु पिता अमृतलाल गुर्जर (31) निवासी ग्राम बिबडोद थाना दिनदयाल नगर रतलाम ( कुल अपराध -02 )
4) शैलेन्द्र उर्फ शेलू पिता रमेश डिंडोर (28) निवासी पिपली चौक नामली ( कुल अपराध -05 )
5) अंकित पिता मुकेश कुमावत (28) निवासी खेडापति हनुमान मंदिर रोड नामली ( कुल अपराध-01)
6) योगेश पिता भवरलाल राठौर (23) निवासी होली चौक नामली ( कुल अपराध-01)
7) अभिषेक पिता रणछोड जाट (20) निवासी ग्राम धमोत्तर थाना नामली ( कुल अपराध-01)
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


