Ratlam : छात्रा से इंदौर के समर कैंप में छेड़छाड़, हॉस्टल वॉर्डन गिरफ्तार

- पानी लेने गई थी छात्रा, वॉर्डन पर आपत्तिजनक हरकत का आरोप

Student from Ratlam Molested

इंदौर/रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित एक समर कैंप के दौरान रतलाम (Ratlam) की 13 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने बॉयज हॉस्टल के वॉर्डन विनोद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना 13 मई की शाम की है। छात्रा कैंप में अपनी छोटी बहन के साथ शामिल होने आई थी। बताया जा रहा है कि हॉस्टल में पानी खत्म होने पर वह बोतल लेकर बॉयज हॉस्टल की ओर गई थी। इसी दौरान वॉर्डन ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की।

मां को फोन पर बताई पूरी घटना

घटना के बाद छात्रा ने मोबाइल पर रतलाम (Ratlam) निवासी अपनी मां को पूरी जानकारी दी। परिजनों को सूचना मिलते ही परिचितों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता कैंपस पहुंच गए। देर रात कैंपस में हंगामे जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में छात्रा और हॉस्टल स्टाफ से पूछताछ की गई।

पुलिस पहुंची तो फरार मिला आरोपी

पुलिस के अनुसार, जब टीम हॉस्टल पहुंची तब आरोपी वॉर्डन वहां से फरार हो चुका था। शुक्रवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। राजेंद्र नगर टीआई यशवंत बड़ोले ने बताया कि समर कैंप 3 मई से संचालित हो रहा था। कैंप में करीब 18 छात्राएं और 36 छात्र शामिल थे। छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल बनाए गए थे।

अन्य छात्राओं ने भी जताई शिकायत

जांच के दौरान कुछ अन्य छात्राओं ने भी वॉर्डन के व्यवहार को लेकर शिकायत की है। पुलिस अब सभी छात्राओं से बातचीत कर रही है और स्कूल व समर कैंप प्रबंधन से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

प्रबंधन की भूमिका भी जांच के दायरे में

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कैंप के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कितनी प्रभावी थी और छात्राओं की निगरानी को लेकर प्रबंधन ने क्या इंतजाम किए थे। मामले के सामने आने के बाद अभिभावकों में नाराजगी है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!