Major Theft in Ratlam District : ज्वेलर्स शॉप के ताले तोड़ 20 लाख की चांदी पर हाथ साफ

20260521 081753

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) जिले के सैलाना नगर के मुख्य बाजार में गुरुवार तड़के अज्ञात चोरों ने एक ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया। स्टेट बैंक के समीप, जैन मंदिर से सटी शत्रुंजय ज्वेलर्स के ताले तोड़कर बदमाश करीब 20 लाख रुपए कीमत के चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए।

सुबह मंदिर पहुंचे श्रद्धालु ने देखा खुला शटर

सनसनीखेज चोरी की यह वारदात गुरुवार सुबह करीब 3:15 बजे के आसपास हुई। सुबह लगभग 6 बजे जैन मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे गोपाल बैरागी निवासी बोदीना ने दुकान का शटर आधा खुला देखा। स्थिति संदिग्ध लगने पर उन्होंने तत्काल दुकान संचालक अनिल चंडालिया को सूचना दी।

दुकान पहुंचने पर सामने आया चोरी का मामला

सूचना मिलते ही संचालक अनिल पिता धर्मचंद्र चंडालिया दुकान पहुंचे। अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान में रखे अधिकांश चांदी के आभूषण गायब थे। जांच में पता चला कि बदमाश दुकान के ताले तोड़कर पास की गली में फेंक गए थे।

20 लाख कीमत के आभूषण चोरी होने का अनुमान

दुकान संचालक के अनुसार, चोर दुकान से 7 किलो से अधिक चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। चोरी गए माल की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही सैलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई शंकरसिंह शक्तावत और आरक्षक तूफान भूरिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!