
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) एवं आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक नई सौगात मिलने जा रही है। सृजन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड साइंस (Srijan College) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की शुरुआत करने की घोषणा की है। इसके साथ ही अब 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

वर्ष 2009 से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विश्वसनीय पहचान बना चुके सृजन कॉलेज (Srijan College) का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उनके अपने शहर में आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।
चार नए डिप्लोमा पाठ्यक्रम होंगे शुरू
महाविद्यालय में पॉलीटेक्निक के तहत सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग (एआई-एमएल) जैसे आधुनिक एवं रोजगारपरक डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी कौशल प्रदान किया जाएगा।
बीटेक में लेटरल एंट्री का भी मिलेगा अवसर
पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पूरा करने वाले विद्यार्थियों को आगे बीटेक में लेटरल एंट्री के माध्यम से सीधे उच्च अध्ययन का अवसर मिलेगा। महाविद्यालय में पहले से ही सिविल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक व्हीकल इंजीनियरिंग जैसे आधुनिक बीटेक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
देश-विदेश में सेवाएं दे रहे हैं सृजन के पूर्व विद्यार्थी
कॉलेज प्रबंधन के अनुसार सृजन कॉलेज (Srijan College) से बीटेक की शिक्षा प्राप्त कर चुके सैकड़ों विद्यार्थी वर्तमान में देश-विदेश की प्रतिष्ठित संस्थाओं में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। संस्थान का प्रयास विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक दक्षता भी प्रदान करना है।
हुनर और आत्मविश्वास के साथ भविष्य निर्माण पर जोर
संस्था के चेयरमेन अनिल झालानी ने बताया कि सृजन कॉलेज (Srijan College) का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को हुनर, आत्मविश्वास और सफल करियर के लिए तैयार करना है। इसी सोच के तहत महाविद्यालय में आधुनिक प्रयोगशालाएं, वर्कशॉप, अनुभवी फैकल्टी, प्लेसमेंट सहायता, स्टार्टअप एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विद्यार्थियों को मिलेगा कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण
Srijan College के प्राचार्य डॉ. जेएस यादव ने कहा कि अपने ही रतलाम (Ratlam) में अध्ययन करने से विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण, पारिवारिक सहयोग और कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि सही शिक्षा, उचित मार्गदर्शन और विद्यार्थियों का परिश्रम ही उनके उज्ज्व्वल भविष्य की मजबूत नींव है।
प्रवेश प्रक्रिया शुरू, विद्यार्थी कर सकते हैं संपर्क
Srijan College के समन्वयक निसर्ग दुबे ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि पॉलीटेक्निक एवं इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए आगामी शैक्षणिक सत्र की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय से संपर्क कर पाठ्यक्रमों, पात्रता एवं प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


