Show of strength in Ratlam : विधायक डोडियार समर्थकों संग पैदल पहुंचे कलेक्ट्रेट, पुलिस-प्रशासन से हुई नोकझोंक

- खाद, बीज, बिजली और ग्रामीण समस्याओं को लेकर प्रदर्शन

Show of strength in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) में बुधवार को एक बार फिर भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने किसानों और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बड़ा प्रदर्शन (Show of strength) किया। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के नेतृत्व में करीब 800 से 1000 कार्यकर्ता और समर्थक कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए थे। प्रदर्शन (Show of strength) का मुख्य मुद्दा स्वास्थ्य सेवाएं, खाद-बीज की उपलब्धता, बिजली संकट, वन विभाग की कार्यप्रणाली, पेट्रोल-डीजल की कमी और ग्रामीण सड़कों की खराब स्थिति रहा। विधायक कमलेश्वर डोडियार ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि आठ दिन के भीतर किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। शाम करीब 5 बजे अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

बंजली बायपास पर प्रशासन की रोकने की कोशिश

20260624 161244

प्रदर्शनकारियों का काफिला जब बंजली बायपास पहुंचा तो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। इस दौरान अधिकारियों और विधायक के बीच बातचीत भी हुई। हालांकि, चर्चा के बीच विधायक कमलेश्वर डोडियार अपने समर्थकों के साथ अचानक पैदल ही शहर की ओर बढ़ गए। उन्हें रोकने के लिए अधिकारी पीछे-पीछे दौड़ते नजर आए, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं रुके और शहर में प्रवेश कर गए।

किसानों के शोषण और कार्यशैली पर सवाल

विधायक डोडियार ने आरोप लगाया कि आदिवासी क्षेत्रों के किसान खाद और बीज की खरीद में अनियमितताओं तथा अधिकारियों की कथित मिलीभगत के कारण आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग के कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा आदिवासी किसानों के साथ प्रताड़नात्मक व्यवहार किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में असंतोष बढ़ रहा है।

पेट्रोल-डीजल संकट और जर्जर सड़कों का मुद्दा भी 

प्रदर्शन (Show of strength) के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर भी चिंता जताई। विधायक ने कहा कि कई गांवों में ईंधन की कमी के कारण किसानों, वाहन चालकों और आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही ग्रामीण सड़कों की खराब हालत से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, लेकिन संबंधित विभागों द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही।

अंबेडकर चौराहे और कोर्ट चौराहे पर बढ़ा तनाव

20260624 161318

Ratlam शहर में प्रवेश के बाद पुलिस ने अंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे आगे बढ़ गए। इसके बाद कोर्ट चौराहे पर भी पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रास्ता रोकने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिससे पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई थी।

कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे विधायक और समर्थक

Ratlam कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले पुलिस ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर बैरिकेड्स लगाकर रास्ता बंद कर दिया और किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद विधायक कमलेश्वर डोडियार अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क पर ही बैठ गए थे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों पर कार्रवाई की मांग की।

जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

विधायक डोडियार ने कहा है कि प्रदर्शन (Show of strength) पूरी तरह लोकतांत्रिक तरीके से किया जा रहा है। पार्टी के पदाधिकारी और विधायक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला प्रशासन को विस्तृत ज्ञापन सौंपेकर 8 दिन की मोहलत दे चुके हैं। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुईं तो फिर घेराव करेंगे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!