Major revelation in the Ratlam shooting incident : 15 दिन से फरार बजरंग दल का पूर्व संयोजक विनू शर्मा के सूफा संगठन से जुड़े तार

- बजरंग दल पूर्व संयोजक के साथ फरार वसीम उर्फ पांडू तरुण सांकला हत्याकांड में था नामजद आरोपी

Major revelation in the Ratlam shooting incident

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) में सराफा व्यापारी के घर फायरिंग के मामले में पुलिस की जांच में नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि जिस भगवा संगठन के नाम पर बजरंग दल का पूर्व संयोजक वीनू उर्फ विनोद शर्मा हिंदूवादी होने का ढोंग रच रहा था, उसने 40 लाख रुपये की सुपारी लेकर सराफा व्यापारी के यहां 19 जून 2026 को दिनदहाड़े गोली चलवाई थी, उस वारदात में देशद्रोह संगठन सूफा से जुड़ा वसीम उर्फ पांडू (36) पिता शब्बीर पठान निवासी चिंगीपुरा भी शामिल था। फरार वसीम उर्फ पांडू 21 सितंबर 2017 को हिंदूवादी तरुण सांखला की नृशंस हत्या में नामजद आरोपी है। पुलिस गोलीकांड में फरार वीनू उर्फ विनोद शर्मा सहित वसीम उर्फ पांडू और अदनान शैरानी की तलाश में अब तक राजस्थान, गुजरात सहित अन्य प्रांतों में दबिश दे चुकी है। जल्द ही पुलिस तीनों फरार आरोपियों के खिलाफ 10 -10 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर सकती है।

बता दें कि 19 जून 2026 को सैफी नगर निवासी सराफा व्यापारी कमल सोनी के घर पर दिनदहाड़े दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने बेखौफ फायर कर दहशत फैलाई थी। Ratlam पुलिस ने मामले में अभी तक एक बाइक पर सवार विनीत उर्फ चुचु (25) पिता महेंद्रसिंह बडग़ोतिया निवासी रिटायर्ड कॉलोनी (लक्ष्मणपुरा), भोला (29) पिता रामेश्वर पाटीदार निवासी पैलेस रोड सहित गोलीकांड में लिप्त साजिशकर्ता अजय उर्फ गट्टू (24) पिता हरिराम चौहान निवासी आनंद कॉलोनी, रवींद्र (32) पिता मिथलेश राजन निवासी रेलनगर सहित कन्हैया (43) पिता हीरालाल नायक को गिरफ्तार कर चुकी है। गोलीकांड का मुख्य आरोपी बजरंग दल का पूर्व संयोजक विनू उर्फ विनोद शर्मा सहित वारदात के दौरान दूसरी बाइक पर सवार वसीम उर्फ पांडू और अदनान शैरानी की सरगर्मी से तलाश है। रतलाम पुलिस ने फरार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों के अलावा राजस्थान के भीलवाड़ा, जयपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा और गुजरात के अहमदाबाद, बड़ौदरा, मैसाना सहित अन्य विभिन्न शहरों में दबिश मार चुकी है, लेकिन गिरफ्तारी में सफलता हाथ नहीं लगी है। अभी तक फरार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रतलाम पुलिस जल्द 10 – 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर सकती है।

बेकअप : तरुण से थी रंजिश, सूफा के उकसाने पर हत्या

रतलाम के कॉलेज रोड पर नवरात्रि की पहली रात 21 सितंबर 2017 को तरुण सांकला हत्याकांड से रतलाम जिले में दहशत का माहौल निर्मित हुआ था। आपसी रंजिश व वर्चस्व को लेकर 9 वर्ष पूर्व हिंदूवादी विचारधारा के तरुण सांकला की हत्या में देशद्रोह संगठन के साथ कट्टरपंथी विचारधारा वाले सूफा ग्रुप की भूमिका सामने आई थी। तरुण सांकला की निर्मम हत्या रात में बाइक से लंबी गली (थावरिया बाजार) घर लौटते समय गोली मारकर की गई थी। हत्या के आरोप में तत्कालीन एसपी अमित सिंह ने अयाज पिता इदरीस, सलमान उर्फ पप्पन पिता हुसैन खान पठान, वसीम उर्फ पांडू पिता शब्बीर पठान निवासी चिंगीपुरा, असीम पिता जहूर शेरानी, अज्जू उर्फ मोइन पिता मंसूर खान, अल्तमस पिता बशीर खान शेरानी निवासी शेरानीपुरा को गिरफ्तार किया था। आरोपी असजद पिता जहूर खान तथा जुबेर पिता फकीर मोहम्मद फरार हो गए थे। इनके खिलाफ तत्कालीन एसपी अमित सिंह ने सूचना देने वाले को 10-10 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की थी। इन दोनों फरार आरोपियों को करीब एक वर्ष बाद तत्कालीन एसपी गौरव तिवारी ने गिरफ्तार किया था।

फरार आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार

सराफा व्यापारी के घर गोलीकांड में शामिल मुख्य आरोपी वीनू उर्फ विनोद शर्मा सहित दूसरी बाइक पर सवार वसीम उर्फ पांडू और अदनान शैरानी की तलाश में दबिश जारी है। जल्द ही तीनों फरार आरोपियों के खिलाफ ईनाम घोषित करवाया जाएगा। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। – अनुराग यादव, थाना प्रभारी – दीनदयाल नगर (रतलाम – मध्य प्रदेश)


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!