
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) में 18 दिन पूर्व सराफा व्यापारी के घर फायरिंग (firing) केस में फरार बजरंग दल का पूर्व संयोजक वीनू उर्फ विनोद शर्मा, वसीम उर्फ पांडू (36) पिता शब्बीर पठान निवासी चिंगीपुरा और अदनान मुकाती की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। रतलाम एसपी अमित कुमार ने तीनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठन के साथ निर्देश भी जारी किए हैं। तीनों फरार आरोपियों की संपत्ति कुर्की के लिए भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खास बात यह है कि सराफा व्यापारी के घर 19 जून 2026 को दिनदहाड़े गोली (firing) चलाने में दो वाहनों पर चार नकाबपोश शामिल थे, जिसमें से एक बाइक पर सवार विनीत उर्फ चुचु (25) पिता महेंद्रसिंह बडग़ोतिया निवासी रिटायर्ड कॉलोनी (लक्ष्मणपुरा), भोला (29) पिता रामेश्वर पाटीदार निवासी पैलेस रोड गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि दूसरी बाइक पर सवार तरुण सांकला हत्याकांड का नामजद आरोपी वसीम उर्फ पांडू और उसका साथी अदनान मुकाती अभी पुलिस को चकमा दे रहे हैं।
बता दें कि रतलाम (Ratlam) के सैफी नगर निवासी सराफा व्यापारी कमल सोनी के बेटे दिव्यांश का सरवन निवासी आदित्य सोमानी के साथ एमसीएक्स से जुड़े करीब 1 करोड़ रुपये की लेन-देन का विवाद चल रहा था। इसमें सरवन निवासी आदित्य सोमानी ने रतलाम के सराफा व्यापारी दिव्यांश से रुपये की वसूली के लिए बजरंग दल का पूर्व जिला संयोजक वीनू उर्फ विनोद शर्मा को 40 लाख रुपये में सुपारी दी थी। उसने साथी गुंडों को भेजकर सैफी नगर में सराफा व्यापारी के घर पर फायरिंग (firing) करवाई थी। पुलिस ने फायरिंग में अभी तक एक बाइक पर सवार विनीत उर्फ चुचु (25) पिता महेंद्रसिंह बडग़ोतिया निवासी रिटायर्ड कॉलोनी (लक्ष्मणपुरा), भोला (29) पिता रामेश्वर पाटीदार निवासी पैलेस रोड सहित गोलीकांड (firing) में लिप्त साजिशकर्ता अजय उर्फ गट्टू (24) पिता हरिराम चौहान निवासी आनंद कॉलोनी, रवींद्र (32) पिता मिथलेश राजन निवासी रेलनगर सहित कन्हैया (43) पिता हीरालाल नायक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गोलीकांड का मुख्य आरोपी बजरंग दल का पूर्व संयोजक विनू उर्फ विनोद शर्मा सहित दूसरी बाइक पर सवार वसीम उर्फ पांडू और अदनान मुकाती की पुलिस को सरगर्मी से तलाश है। रतलाम पुलिस (Ratlam Police) ने फरार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों के अलावा राजस्थान के भीलवाड़ा, जयपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा और गुजरात के अहमदाबाद, बड़ौदरा, भैसाना सहित अन्य विभिन्न शहरों में दबिश मार चुकी है, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है।
बाइक सवारों ने की थी फायरिंग
19 जून 2026 की दोपहर 3 बजे डीडी नगर थाना अंतर्गत सैफी नगर में सराफा व्यापारी कमल सोनी के घर पर बाइक सवार चार बदमाशों ने फायरिंग की थी। सभी बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचे थे। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी व तकनीकी साक्ष्यों के अलावा अभी तक गिरफ्तार पांचों आरोपियों से पूछताछ कर मामले का खुलासा कर चुकी है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकारा था कि बजरंग दल का पूर्व जिला संयोजक वीनू उर्फ विनोद शर्मा के कहने पर फायरिंग को अंजाम दिया था। इसमें तरुण सांकला हत्याकांड का नामजद आरोपी वसीम उर्फ पांडू अपने एक साथ अदनान मुकाती के साथ दूसरी बाइक पर सवार था।
गिरफ्तार दो आरोपियों के टूट चुके पैर

फायरिंग (firing) करने वाले मुख्य आरोपी विनीत उर्फ चुचु (25) पिता महेंद्रसिंह बडग़ोतिया निवासी रिटायर्ड कॉलोनी लक्ष्मणपुरा व भोला (29)पिता रामेश्वर पाटीदार निवासी पैलेस रोड दोनों वारदात के बाद पुलिस को चकमा देने के लिए रतलाम के ईसरथुनी में छिपे थे। सूचना के आधार पर जब गिरफ्तारी के लिए पुलिस वहां पहुंची थी तब दोनों आरोपी एक झोपड़ी के पास छिपे थे। मौके पर एक कार भी खड़ी थी, जिससे यह रतलाम (Ratlam) से बाहर भागने की फिराक में थे। पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें पकडऩे की कोशिश की थी, लेकिन इन दोनों ने पुलिस से बचने के लिए दौड़ लगा दी थी। इस दौरान बीच में एक नाला कूदने के दौरान दोनों के पैर फ्रैक्चर हो गए थे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


