Ratlam : हनुमान ताल पर मछली माफिया के जाल, नाव और उपकरण जब्त, जल्द होगी एफआईआर 

- करोड़ों की जैव संपदा पर था मछली माफिया का अवैध कारोबार

Fish mafia holds sway in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) के ऐतिहासिक सज्जनमिल तालाब (हनुमान ताल) में लंबे समय से चल रहे अवैध मछली शिकार के खिलाफ बुधवार सुबह नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने तड़के तालाब की चारों ओर से घेराबंदी कर करीब दो क्विंटल मछली पकड़ने के जाल, तीन नाव तथा अन्य उपकरण जब्त किए। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद कुछ मछली माफिया फरार हो गए, जिनके खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने एफआईआर करवाने की तैयारी शुरू कर दी है।

रतलाम नगर निगम के प्रभारी स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग राजेंद्रसिंह पंवार के मार्गदर्शन में कर्मचारियों ने सुबह छह बजे से अभियान चलाया। टीम ने तालाब के विभिन्न हिस्सों में फैले जाल हटाए और अवैध मछलियों के शिकार में इस्तेमाल हो रहे संसाधनों को जब्त किया। टीम के मौके पर पहुंचने के दौरान मछली माफियाओं में हड़कंप मच गया और वह मौके से फरार हो गए। 

पांच वर्षों से चल रहा था अवैध कारोबार

स्थानीय लोगों के अनुसार हनुमान ताल में पिछले करीब पांच वर्षों से संगठित तरीके से अवैध मछली शिकार किया जा रहा है। आरोप है कि प्रतिदिन करीब 50 हजार रुपये मूल्य की मछलियां पकड़कर खुले बाजार में बेची जाती हैं। मछुआरे शाम या अल सुबह तालाब के करीब 50 स्थानों पर जाल बिछाते थे और कुछ समय बाद उनमें फंसी मछलियों को निकालकर ले जाते थे। इसके लिए तालाब में लकड़ी की नावें भी रखी गई थीं।

नागरिकों ने पहले भी की थी शिकायत

कार्रवाई के दौरान हनुमान ताल पर मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे नागरिकों ने नगर निगम की पहल का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में रतलाम कलेक्टर को शिकायत की गई थी। इतना ही नहीं, एक डिप्टी कलेक्टर को वीडियो साक्ष्य बतौर भी उपलब्ध कराए गए थे, लेकिन उस समय कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। नागरिकों का कहना है कि हनुमान ताल में बड़ी संख्या में मछलियां हैं, जिनका लगातार अवैध दोहन किया जा रहा था। उनका मानना है कि बुधवार की कार्रवाई से ऐसे तत्वों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

प्रतिबंधित अवधि में भी हो रहा था शिकार

वर्तमान समय मछलियों के प्रजनन का मौसम होने के कारण मछली शिकार प्रतिबंधित है। इसके बावजूद तालाब में खुलेआम माफिया मछलियां पकड़ रहे थे। ऐसे में मत्स्य विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रतिबंध के बावजूद विभाग ने अवैध शिकार रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की।

आरोपों ने खड़े कर दिए अब कई सवाल 

स्थानीय स्तर पर कुछ व्यक्तियों तथा अन्य सत्ताधारी पार्टी के लोगों की संलिप्तता के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि शिकायतें प्राप्त होती हैं तो संबंधित एजेंसियों द्वारा उनकी जांच की जाएगी।

मछली माफिया के खिलाफ एफआईआर

हनुमान ताल क्षेत्र में अवैध मछलियों को पकड़ने की शिकायत पर बुधवार सुबह संयुक्त टीम की ओर से कार्रवाई की गई है। मछली माफियाओं के खिलाफ एफआईआर करवाई जा रही है।  जलाशयों में अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा, ताकि प्राकृतिक संपदा और जलीय जीवों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। – अनिल भाना, कमिश्नर – नगर निगम रतलाम (मध्य प्रदेश)


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!