Ratlam model blackmailed : 15 लाख की फिरौती और युवतियां भेजने की आपत्तिजनक मांग 

-व्हाट्सएप पर 'काम' के बहाने किया संपर्क, सोशल मीडिया प्रोफाइल से बनाया निशाना

Ratlam model blackmailed

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) में मॉडलिंग करने वाली एक युवती को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती से 15 लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर उसकी बहन और सहेली से मिलवाने के साथ हर महीने एक नई युवती भेजने जैसी आपत्तिजनक मांग भी की। पीड़िता की शिकायत पर रतलाम (Ratlam) के स्टेशन रोड थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता पिछले दो वर्षों से मॉडलिंग कर रही है और काम के सिलसिले में उसका मोबाइल नंबर विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप्स में उपलब्ध है। 23 जून 2026 की रात एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल नंबर 9596592627 से पहले व्हाट्सएप पर ‘हाय’ का संदेश भेजा और फिर फोन किया। आरोपी ने विज्ञापन (एड) में काम कराने की बात कहकर युवती से उसकी प्रोफाइल मांगी। विश्वास में आकर युवती ने अपनी मॉडलिंग प्रोफाइल उसे साझा कर दी।

कॉल नहीं उठाने पर बढ़ा दबाव

प्रोफाइल मिलने के बाद आरोपी लगातार फोन करता रहा, लेकिन उस दौरान युवती पारिवारिक काम से शहर से बाहर थी। रतलाम लौटने पर उसने आरोपी का फोन उठाया। आरोपी ने काम दिलाने की बात दोहराई और बातचीत जारी रखी।

AI से बनाया फर्जी अश्लील वीडियो

युवती का आरोप है कि 3 जुलाई 2026 को आरोपी ने AI तकनीक का इस्तेमाल कर उसका फर्जी अश्लील वीडियो तैयार किया और उसे व्हाट्सएप पर भेज दिया। इसके बाद 15 लाख रुपये की मांग की गई। साथ ही धमकी दी गई कि रकम नहीं मिलने पर वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। आरोपी ने युवती की बहन या उसकी दोस्त से मिलवाने और हर महीने एक नई युवती भेजने जैसी अवैध एवं आपत्तिजनक मांग भी रखी। युवती के इनकार करने पर उसे चंडीगढ़ आकर मिलने के लिए भी दबाव बनाया गया।

वीडियो कॉल पर कराया अश्लील कृत्य

शिकायत के अनुसार, लगातार धमकियों से डरी युवती ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। 3 जुलाई को आरोपी ने वीडियो कॉल की, लेकिन अपना कैमरा बंद रखा। उसने युवती को कपड़े उतारने के लिए कहा। डर और ब्लैकमेलिंग के दबाव में युवती ने उसकी बात मान ली। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को भेजा वीडियो

आरोपी को ब्लॉक करने के बाद उसने कथित तौर पर युवती के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को अश्लील वीडियो भेजना शुरू कर दिया। साथ ही संदेश भेजकर लोगों से एक विशेष नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा। इसके बाद पीड़िता के पास अन्य मोबाइल नंबरों से भी लगातार कॉल आने लगे।

नंबर और इंस्टाग्राम बंद करने के बाद भी करता रहा परेशान

लगातार हो रही ब्लैकमेलिंग और कॉल्स से परेशान होकर युवती ने अपना मोबाइल नंबर और इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया। इसके बावजूद आरोपी अलग-अलग नंबरों से संपर्क करता रहा। आखिरकार युवती ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई और उनके साथ स्टेशन रोड थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

रतलाम पुलिस ने शुरू की जांच

स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्र जादौन ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस मोबाइल नंबर और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। साथ ही मामले के साइबर पहलुओं की भी जांच की जा रही है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!