Ratlam : मोबाइल कारोबारी ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, बच्चों के सामने कत्ल

- आरोपी पत्नी के सीने पर बैठकर लगातार कर रहा था हमला, पुलिस ने मौके से किया गिरफ्तार

Wife murdered in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) के माणक चौक थाना क्षेत्र स्थित सुनारों की बावड़ी इलाके में रविवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। एक मोबाइल कारोबारी ने पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के दौरान दंपती के दो मासूम बच्चे भी घर में मौजूद थे। महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी लगातार उस पर चाकू से हमला करता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया।

चीख सुन पहुंचे पड़ोसी, देख खौफनाक दृश्य

20260802 153013

घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। मृतका की पहचान 33 वर्षीय रुकैया के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका 35 वर्षीय पति असगर अली है। पड़ोसियों के अनुसार, महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग घर के अंदर पहुंचे तो देखा कि असगर पत्नी के सीने पर बैठा था और उसके गले पर लगातार चाकू से वार कर रहा था। महिला लहूलुहान हालत में पड़ी थी और उसके गले से लगातार खून बह रहा था।

आरोपी ने पड़ोसियों को भी डराया

पड़ोसी शांतिलाल राठौर ने बताया कि वे दो-तीन लोगों के साथ महिला को बचाने के लिए घर में गए थे, लेकिन आरोपी ने उन्हें देखकर भी आक्रामक रवैया अपनाया और चिल्लाने लगा। स्थिति को देखते हुए सभी लोग बाहर आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

7 साल की बेटी और 2 साल का बेटा था मौजूद

वारदात के समय दंपती की सात वर्षीय बेटी और दो वर्षीय बेटा भी घर में मौजूद थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्ची ही घर से नीचे आई और अपने दादा को घटना की जानकारी दी। आरोपी के पिता मकान के नीचे स्थित अपनी हार्डवेयर दुकान पर थे। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों और पुलिस को खबर दी गई।

शव के पास बैठा मिला आरोपी, मौके से गिरफ्तार

माणक चौक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो आरोपी शव के पास ही मौजूद था। उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

हत्या की वजह का खुलासा नहीं

20260802 152819

पुलिस के अनुसार, फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!