
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्यप्रदेश के रतलाम (Ratlam) में चाकू से हमला कर पत्नी की नृशंस हत्या (Brutal murder) करने के मामले में पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात से ठीक एक दिन पूर्व आरोपी पति असगर अली पत्नी रूकैया और 7 साल की बेटी के साथ 2 साल के बेटे को लेकर इंदौर घूमाने गया था। देर रात घर पहुंचने के बाद रोजमर्रा की तरह दंपती और बच्चे कमरे में सो गए थे। बताया जा रहा है कि आरोपी पति असगर अली पिछले पांच से छह माह से मानसिक रुप से काफी परेशान होने के साथ उपचार भी ले रहा था। इसके अलावा मोबाइल का व्यापार अच्छे से नहीं चलने के कारण आर्थिक रूप से भी परेशान था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतिका रुकैया उससे लॉन्ग ड्राइव पर जाने की जिद करती थी। यह बात वह बार-बार पुलिसकर्मियों से कह रहा है। इसके साथ ही आरोपी एक ही रट लगा रहा है कि मुझे रुकैया से मिलवा दो।
बता दें कि रतलाम (Ratlam) के सुनारों की बावड़ी इलाके में रविवार (2 अगस्त-2026) दोपहर असगर अली (35) ने पत्नी रुकैया (33) की गले पर चाकू से हमला कर नृशंस हत्या (Brutal murder) कर दी थी। फिर शव के पास बैठा रहा, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वारदात के वक्त उसकी 7 साल की बेटी और 2 साल का बेटा भी उसी कमरे में थे। घर में शोर सुनकर 7 साल की बेटी पहली मंजिल से नीचे दौडक़र आई और बाहर आकर बताया कि पिता मां को मार रहे हैं। दादा और पड़ोसी घर में पहुंचे तो आरोपी पति असगर अली पत्नी रुकैया के सीने पर बैठ गले पर चाकू से वार कर रहा था। उसे रोकने की कोशिश की तो वह चिल्लाने लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। रतलाम मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम हुआ है। प्रारंभिक रुप से सामने आया है कि आरोपी पति असगर अली ने पत्नी रुपैया के गले से छाती तक 35 चाकू के वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। रविवार रात 10.30 बजे पत्नी रुकैया के शव को परिजन और समाजजन की मौजूदगी में दफनाया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस भी रह गई दंग
सूचना पर Ratlam माणक चौक थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान समेत पुलिस टीम पहुंची तो मंजर देख सभी दंग रह गए। पुलिस ने देखा कि पति शव के पास बैठा था। उसका एक हाथ पत्नी के गले पर था और दूसरे हाथ में चाकू था। इधर आरोपी असगर अली के साले मोहम्मद खाचरौदवाला की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। पति-पत्नी के मोबाइल भी जब्त कर लिए गए हैं।
आरोपी पति ने सुनाई एक दिन पहले से कहानी
आरोपी असगर अली की गिरफ्तारी के बाद उसे रतलाम (Ratlam) के माणकचौक थान ले जाया गया। शुरुआत में वह काफी आक्रोशित रहा, कुछ घंटों बाद जब पुलिस ने हत्या का कारण पूछा तो उसके द्वारा विस्तृत कारण नहीं बताते हुए कहा कि वह आए दिन घूमने की जिद करती थी और लॉन्ग ड्राइव पर जाने के लिए बोलती रहती थी। इसी कारण से शनिवार को वह पत्नी रुकैया और दोनों बच्चों को लेकर बस से इंदौर घूमाने ले गया था। रात में घर पर आकर रोजमर्रा की तरह सो गए थे। सुबह उठते ही पत्नी फिर से नाराज हो गई थी और लॉन्ग ड्राइव पर जाने की जिद करने लगी थी। आरोपी पति असगर अली उसे समझा रहा था कि अभी मेरी आर्थिक हालत ठीक नहीं है और तबीयत भी खराब है। जल्द ही वह लॉन्ग ड्राइव पर चलेंगे, लेकिन उसका गुस्सा शांत होने की बजाए और बढ़ गया था। बताया जा रहा है आरोपी असगर अली के बड़े भाई मुस्तफा (40) बचपन से मानसिक रुप से दिव्यांग है। उसकी देखभाल भी मृतिका रुकैया ही करती थी।
आरोपी को किया जा रहा कोर्ट में पेश
जिस मकान के कमरे में वारदात हुई है पुलिस ने उसे सील कर दिया है। हत्या की वारदात के संबंध में आरोपी पति से पूछताछ की गई। उसके द्वारा बताया गया है कि वारदात से ठीक एक दिन पूर्व वह सभी इंदौर घूमने गए थे। सुबह सब ठीक था। इसके बाद अचानक आरोपी पति और मृतिका पत्नी के बीच कुछ बोलचाल हुई। हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। दोनों के मोबाइल भी जब्त किए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। – सत्येंद्र घनघोरिया, सीएसपी-रतलाम (मध्यप्रदेश)
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


