Ratlam : झोपड़ी जलाने और झूठे मामले में फंसाने की साजिश के गंभीर आरोप

 - बेटे की हत्या के बाद परिवार को झूठे प्रकरण में फंसाने की SP से शिकायत

Advertisements
Ratlam SP Amit Kumar

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) जिले के बाजना थाना अंतर्गत ग्राम कागलीखोरा निवासी बादरिया पिता देवाजी ने एसपी अमित कुमार ( SP Amit Kumar) को शिकायत कर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि जमीन विवाद में पुत्र की 28 जुलाई 2026 को हत्या कर दी थी। मामले में कुछ आरोपी जेल में हैं, जबकि कुछ आरोपी एवं उनके परिवार के सदस्य बाहर हैं। शिकायतकर्ता का एक गंभीर आरोप है यह है कि बाहर मौजूद आरोपी पक्ष द्वारा बाजना पुलिस थाने में सांठगांठ कर उनके खिलाफ झूठी शिकायतें कर लगातार झूठे मामले में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।

8 अगस्त की रात झोपड़ी जलाने का आरोप

शिकायत में गंभीर आरोप लगाया गया है कि 8 अगस्त 2026 की रात आरोपी पक्ष की कुछ महिलाओं मीरा पति मणीलाल, सजन पति मोहन तथा मालता बाई पति नानुराम ने झोपड़ी में आग लगाई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार मकान के आसपास लगी जाली भी राकेश नामक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से गांव कालियाकुंडी ले जाने की जानकारी उन्हें ग्रामीणों से मिली है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस घटना के बाद उल्टा उनके परिवार पर ही जान से मारने की नीयत से झोपड़ी जलाने का आरोप लगाते हुए बाजना थाने में सांठगांठ कर जूठी रिपोर्ट दर्ज कराई।

अखबार में प्रकाशित बयान को शिकायतकर्ता ने बताया गलत

शिकायतकर्ता ने 13 अगस्त 2026 को दैनिक अखबार में प्रकाशित खबर का भी उल्लेख किया है। उनके अनुसार प्रकाशित बयान में आरोप लगाया गया कि 1 अगस्त 2026 को बहादुर पिता देवा, प्रभु पिता देवा, कमसिंह पिता वालु और छगन पिता अर्जुन ने खेतों में खड़ी मक्का एवं कपास की फसल मवेशियों से चरवा दी तथा 8-9 अगस्त 2026 की दरमियानी रात मकान में आग लगा दी।शिकायतकर्ता ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि जिन लोगों के नाम खबर में बताए गए हैं, वे कथित घटना के समय कागलीखोरा में मौजूद नहीं थे।

अलग-अलग गांवों में होने का दावा

शिकायत के मुताबिक बहादुर और प्रभु गांव कागलीखोरा में न होकर भडानकलां में थे। वहीं कमसिंह भी कागलीखोरा में मौजूद नहीं था। छगन के संबंध में शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि वह घटना के समय अपने ससुराल उमरीपाड़ा, राजस्थान में था। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस कारण उनके द्वारा फसल चराने या मकान में आग लगाने का सवाल ही नहीं उठता।

भविष्य में अप्रिय घटना की आशंका जताई

बादरिया ने एसपी अमित कुमार से शिकायत में बताया है कि आरोपी पक्ष द्वारा लगातार उनके और उनके परिवार के खिलाफ शिकायतें की जा रही हैं तथा उन्हें भविष्य में किसी अप्रिय घटना में फंसाने की आशंका है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों का पता लगाने और आरोपी पक्ष के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

रतलाम SP से सख्त कार्रवाई की मांग

शिकायतकर्ता ने SP अमित कुमार से संबंधित व्यक्तियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने तथा अपने एवं परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि भविष्य में उनके या उनके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!