Ratlam : पैराडाइज वैली में बड़ा हादसा, छात्र को बचाने उतरे दो शिक्षकों की भी डूबने से मौत

- हादसे की सूचना पर मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर खड़े हुए सवाल

Advertisements
Advertisements
Major accident at Paradise Valley, Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले के पर्यटन स्थल पैराडाइज वैली में रविवार दोपहर एक बड़े हादसे में छात्र और दो शिक्षकों की डूबने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब जावरा के त्रिमूर्ति हाई स्कूल से आए छात्र-छात्राएं और स्कूल स्टाफ तालाब में नहा रहे थे। पानी की गहराई में जाने के बाद कुछ विद्यार्थी डूबने लगे, जिन्हें बचाने के लिए दो शिक्षक पानी में उतर गए। इस दौरान शिक्षक भी गहरे पानी में फंस गए।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

हादसे में छात्र हर्षित पाटीदार और शिक्षक विजय सिंह तथा प्रिंस मोदी की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तीनों के शव तालाब से बाहर निकाले गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

डूबती छात्रा को भी लोगों ने बचाया

हादसे के दौरान एक छात्रा भी तालाब के गहरे पानी में चली गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रयास कर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। छात्रा की पहचान खुशी राठौर के रूप में बताई गई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पिकनिक मनाने पहुंचा था स्कूल का ग्रुप

जानकारी के मुताबिक, जावरा के निजी स्कूल से करीब 15 से अधिक छात्र-छात्राओं और स्कूल स्टाफ का दल रविवार को पिकनिक मनाने पैराडाइज वैली पहुंचा था। दोपहर करीब 3 बजे छात्र तालाब में नहाने लगे। इसी दौरान कुछ विद्यार्थी गहरे पानी की ओर चले गए और उन्हें बचाने की कोशिश में यह हादसा हो गया।

हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी

घटना के बाद पैराडाइज वैली में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया और तालाब से तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

पैराडाइज वैली में रविवार को रहती है भीड़

रतलाम से करीब 11 किलोमीटर दूर स्थित पैराडाइज वैली जिले के पर्यटन स्थलों में शामिल है। पहाड़ियों और तालाब के कारण यहां रविवार और छुट्टियों के दिनों में बड़ी संख्या में लोग घूमने पहुंचते हैं। तालाब में नहाने के दौरान पहले भी सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहे हैं। रविवार को हुए इस हादसे ने एक बार फिर पुलिस और जिला प्रशासन की पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर बरती जा रही लापरवाही पर बड़ा सवाल खड़ा किया है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!