Ratlam : जिला स्तरीय योग स्पर्धा में खिलाड़ियों का चयन

- भाजपा जिला मंत्री एवं जिला खेल प्रकोष्ठ संयोजक अनुज शर्मा के मुख्यआतिथ्य में प्रतिभाशाली पुरस्कृत

Advertisements
Advertisements
District-level Yoga Competition in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) में साइंस एकेडमी एवं आयुष्मान स्पोर्ट्स अकादमी के सौजन्य से निजी स्कूल परिसर में आयोजित जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन रतलाम कॉर्पोरेशन योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा किया गया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रतलाम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
20260825 163555

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री एवं जिला खेल प्रकोष्ठ के संयोजक अनुज शर्मा रहे। समाजसेवी मदन सोनी एवं साइंस एकेडमी के निदेशक केएल शाह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपेंद्र सिंह ठाकुर ने की।अर्पित कटारिया भी मंचासीन रहे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को विशेष सम्मान

समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर योग प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके खिलाड़ियों मनवीर गुर्जर, अव्यांश शर्मा, तानीश मेव, अथर्व यादव, हितार्थ उमावा एवं अक्स पाटीदार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

चार आयु वर्गों में रहे श्रेष्ठ खिलाड़ी

प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-6 वर्ग में आद्या बोहरा एवं सरवील दफ्तरी, अंडर-10 वर्ग में विज्ञ पितलिया एवं निहारिका चौहान, अंडर-14 वर्ग में मनवीर गुर्जर एवं अदिरा चौहान तथा अंडर-17 वर्ग में प्रिंस जोशी श्रेष्ठ बालक एवं बालिका खिलाड़ी रहे।

निर्णायकों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

प्रतियोगिता में निमित शर्मा, अमित रावल, अभिषेक गुर्जर, आशुतोष प्रजापति, समीक्षा परमार, यश सोनी, ललिता पंवार, गौरव मेहता एवं प्राची गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र गुर्जर ने किया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल रहा। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!