Sailana : नकाबपोश चोरों का आतंक, एक ही रात में पांच मकानों को बनाया निशाना

- जुनावास और कुमावत मोहल्ले में ताले तोड़कर वारदात, लाखों के जेवर व नकदी चोरी

Advertisements
Advertisements
Terror of masked thieves in Sailana

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम शहर में चोरी की लगातार वारदात के बाद अब सैलाना (sailana) नगर के जुनावास और कुमावत मोहल्ला क्षेत्र में बीती रात नकाबपोश चोरों ने एक के बाद एक पांच मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर रात्रि गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने मकानों के ताले तोड़कर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान पर हाथ साफ किया। दो सूने मकानों से बड़ी मात्रा में जेवरात और नकदी चोरी होने से कुल नुकसान लाखों रुपए का होने का अनुमान लगाया जा रहा है। लगातार हुई इन वारदातों के बाद क्षेत्रवासियों में भय और आक्रोश का माहौल है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

शिक्षिका के कमरे में तोड़ा ताला

20260831 142615

जुनावास क्षेत्र में अम्बाराम मालवीय के मकान में किराए से रहने वाली शिक्षिका किरण राठौर के कमरे को भी चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। हालांकि शिक्षिका त्योहार मनाने के लिए अपने घर गई हुई थीं और चोरों के हाथ यहां से कोई कीमती सामान नहीं लगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

उदयपुर गए परिवार के घर से नकदी और जेवर चोरी

इसके बाद चोर करीब आठ से दस मकान आगे स्थित भवानी सिंह राठौर के सूने मकान में घुसे। ताला तोड़ने के बाद चोर घर से एक सोने की अंगूठी, चांदी की पायजेब, चांदी का मंगलसूत्र और करीब 20 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। बताया गया कि भवानी सिंह अपनी माता लक्ष्मी कुंवर का उपचार कराने के लिए रविवार शाम करीब पांच बजे ट्रेन से उदयपुर गए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान को निशाना बना लिया।

दिनेश निनामा के मकान में भी सेंध

चोरों ने भवानी सिंह के मकान से कुछ दूरी पर स्थित दिनेश निनामा के मकान का ताला भी तोड़ दिया। दिनेश निनामा ऊपरी मंजिल पर रहते हैं, जबकि मकान का निचला हिस्सा खाली है और वहां घरेलू सामान रखा हुआ था। दिनेश ने बताया कि वे हम्माली का काम करते हैं और उनकी पत्नी बाहर गई हुई हैं। पत्नी के वापस लौटने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घर से कितना और कौन-कौन सा सामान चोरी हुआ है।

कुमावत मोहल्ले से लाखों के जेवर ले गए

कुमावत मोहल्ले में प्रहलाद कुमावत के सूने मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने गोदरेज की आलमारी का ताला भी तोड़ दिया और उसमें रखे कीमती जेवरात व नकदी चोरी कर ली। चोर दो सोने की अंगूठियां, एक बड़ा सोने का मंगलसूत्र, एक सोने का पेंडल, दो जोड़ी पुरानी चांदी की पायजेब, दो जोड़ी नई चांदी की पायजेब, एक चांदी की चेन, चांदी की दो अंगूठियां, एक जोड़ी सोने की झुमकी तथा करीब 20 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है।

एक अन्य मकान का भी तोड़ा ताला

प्रहलाद कुमावत के घर के सामने रहने वाले पन्नालाल बोराणा के मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, लेकिन यहां उन्हें कोई कीमती सामान हाथ नहीं लगा।

पुलिस जांच में जुटी, लोगों में दहशत

पार्षद प्रतिनिधि प्रशांत मांडोत ने बताया कि चोरी की घटनाओं की जानकारी मिलते ही पुलिस थाने को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक ही रात में पांच मकानों में चोरी और चोरी के प्रयास की घटनाओं ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!