Ratlam : ई-स्कूटर विस्फोट में मां-बेटी की मौत,करणी सेना का शव के साथ प्रदर्शन

- Wario Company और एजेंसी संचालक पर सख्त कार्रवाई की मांग, कलेक्टर के नाम ज्ञापन

Advertisements
Advertisements
E-scooter explosion in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) स्थित विंध्यवासिनी कॉलोनी (कनेरी रोड) में 19 अगस्त 2026 को एक ई-स्कूटर में हुए विस्फोट से मां और बेटी की मौत के बाद पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग तेज हो गई है। करणी सेना परिवार ने रविवार को मृतिका मां का शव एंबुलेंस में रख Wario Company और एजेंसी संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और शासकीय सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

करणी सेना परिवार द्वारा रतलाम जिला कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन के अनुसार, विंध्यवासिनी कॉलोनी निवासी बिंदु कुंवर और उनकी दो पुत्रियां विजयलक्ष्मी कुंवर एवं अंतिम कुंवर 19 अगस्त 2026 को हुई घटना में गंभीर रूप से झुलस गई थीं। बताया गया कि परिवार द्वारा खरीदी गई Wario Company की E-Scooter में तड़के करीब 3 बजे अचानक विस्फोट हो गया था, जिसके बाद आग और विस्फोट की चपेट में आने से परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

20260906 175015

उपचार के दौरान मां और छोटी बेटी ने तोड़ा दम

करणी सेना परिवार के यादवेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि घटना के बाद बिंदु कुंवर और उनकी छोटी बेटी अंतिम कुंवर का उपचार इंदौर में चल रहा था, जबकि बड़ी पुत्री विजयलक्ष्मी कुंवर का उपचार रतलाम मेडिकल कॉलेज में कराया गया। उपचार के बाद विजयलक्ष्मी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। हालांकि, उपचार के दौरान 16 वर्षीय अंतिम कुंवर ने 1 सितंबर 2026 को दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर अवस्था में उपचाररत उनकी मां बिंदु कुंवर का 5 सितंबर 2026 को निधन हो गया। मां और बहन की मौत के बाद बड़ी बेटी विजयलक्ष्मी कुंवर के सामने जीवन और भविष्य का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थीं बिंदु कुंवर

ज्ञापन में बताया गया है कि मृतका बिंदु कुंवर ग्राम गुनावद, तहसील पेटलावद, जिला झाबुआ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में पदस्थ थीं। उनके निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारियों और विजयलक्ष्मी के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। करणी सेना परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि विजयलक्ष्मी कुंवर को तत्काल आर्थिक सहायता, अंतरिम राहत और शासन की सभी पात्र योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवन-यापन की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष सहायता प्रदान की जाए।

तकनीकी और फोरेंसिक जांच की मांग

करणी सेना परिवार के यादवेंद्र सिंह तोमर ने पुलिस और जिला प्रशासन से ई-स्कूटर में हुए विस्फोट की निष्पक्ष उच्चस्तरीय तकनीकी एवं फोरेंसिक जांच कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाना आवश्यक है। ज्ञापन में मांग की गई है कि यदि जांच में कंपनी, निर्माता, विक्रेता, शोरूम संचालक या किसी अन्य व्यक्ति अथवा संस्था की लापरवाही सामने आती है तो संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की सख्त कार्रवाई

सुरक्षा में खामी मिलने पर मॉडल की बिक्री रोकने की मांग संगठन ने जनहित और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह भी मांग की है कि यदि जांच में संबंधित ई-स्कूटर मॉडल में कोई गंभीर सुरक्षा संबंधी कमी पाई जाती है तो नियमानुसार उसके बिक्री और वितरण पर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

मुआवजा और कंपनी से क्षतिपूर्ति की मांग

करणी सेना परिवार ने मृतका बिंदु कुंवर और उनकी पुत्री अंतिम कुंवर के आश्रितों को शासन के प्रचलित नियमों के अनुसार मुआवजा, अनुग्रह राशि और अन्य पात्र शासकीय सहायता तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके अलावा जांच में जिम्मेदारी तय होने पर संबंधित कंपनी और शोरूम संचालक से नियमानुसार क्षतिपूर्ति वसूल कर पीड़ित परिवार को दिलाने की मांग भी की गई है। हादसे के बाद हुए उपचार और अन्य आवश्यक खर्चों के लिए भी आर्थिक सहायता अथवा प्रतिपूर्ति की मांग रखी गई है।

विजयलक्ष्मी के लिए अनुकंपा नियुक्ति की मांग

ज्ञापन में मृतका बिंदु कुंवर के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता होने का उल्लेख करते हुए उनकी बड़ी पुत्री विजयलक्ष्मी कुंवर के भविष्य को देखते हुए, पात्रता के अनुसार अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग की गई है।

पुलिस कार्रवाई की जानकारी देने की भी मांग

करणी सेना परिवार ने मामले में अब तक की गई पुलिस जांच और कानूनी कार्रवाई की जानकारी पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही है।

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

करणी सेना परिवार ने जिला प्रशासन से मामले में संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन ने कहा है कि यदि मांगों पर उचित और समयबद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो वह लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!