Ratlam : श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी का खेला, शुल्क वसूला पर खिलाड़ियों के अवसरों पर ‘ताला’! 

- भाजपा नेता ने SGFI व शासकीय खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी का मुद्दा उठाया, शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

Advertisements
Advertisements
Ratlam: Sri Guru Tegh Bahadur Academy

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) शहर की श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी (Shri Guru Tegh Bahadur Academy) में अध्ययनरत बच्चों के खेल भविष्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। भाजपा नेता यतेंद्र भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि खेलों के नाम पर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से वार्षिक शुल्क एवं अन्य मदों में राशि लेने के बावजूद स्कूल के कुछ प्रतिभावान खिलाड़ियों को विभिन्न महत्वपूर्ण स्कूल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं।

भारद्वाज ने इस मामले को गंभीर बताते हुए प्रदेश के शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर जांच एवं सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी भी प्रतिभावान विद्यार्थी का खेल भविष्य लापरवाही या प्रक्रियागत कमियों के कारण प्रभावित न हो।

SGFI से जुड़ी प्रतियोगिताओं में अवसर से वंचित रहने का आरोप

भाजपा नेता भारद्वाज के अनुसार, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी के कुछ विद्यार्थियों को SGFI (School Games Federation of India) से संबंधित खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा आवश्यक पंजीयन एवं शुल्क संबंधी औपचारिकताएं समय पर पूरी नहीं किए जाने की स्थिति में इसका सीधा नुकसान प्रतिभावान खिलाड़ियों को उठाना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यार्थी, जिनमें जिला, संभाग, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की क्षमता है, उन्हें उचित खेल मंच नहीं मिलने पर उनकी प्रतिभा और भविष्य दोनों प्रभावित हो सकते हैं।

जिला से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मिलता है अवसर

भारद्वाज ने बताया कि स्कूल स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए अपनी क्षमता साबित करने का महत्वपूर्ण माध्यम होती हैं। विभिन्न स्तरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपने क्षेत्र एवं राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थियों को किसी भी कारण से मान्य और महत्वपूर्ण खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने से वंचित किया जाता है, तो यह उनके खेल करियर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

सिर्फ क्लस्टर प्रतियोगिता पर्याप्त नहीं

बता दें कि क्लस्टर स्तर की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को खेलने का अवसर मिलना अपनी जगह महत्वपूर्ण है, लेकिन मध्य प्रदेश शासन से संबंधित स्कूल खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से जिला, संभाग, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की संभावनाओं का अलग महत्व है। प्रतिभावान खिलाड़ियों को केवल एक सीमित मंच तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि उन्हें सभी उपलब्ध एवं मान्यता प्राप्त खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का समान अवसर मिलना चाहिए।

अन्य स्कूलों की व्यवस्था का भी दिया हवाला

भारद्वाज ने कहा कि जानकारी के अनुसार कई अन्य सीबीएसई मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान अपने विद्यार्थियों को विभिन्न मान्यता प्राप्त खेल प्रतियोगिताओं में भाग दिलाने के लिए आवश्यक पंजीयन एवं अन्य प्रक्रियाएं पूरी करते हैं। इससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अधिकतम अवसर प्राप्त होते हैं। ऐसे में श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी के खिलाड़ियों को कथित रूप से पर्याप्त अवसर नहीं मिलने का मामला स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

शिक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

भाजपा नेता भारद्वाज ने शिक्षा मंत्री को लिखे पत्र में आग्रह किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक जांच कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी का कोई भी प्रतिभावान खिलाड़ी लापरवाही, भेदभाव अथवा प्रक्रियागत कमी के कारण अपने खेल भविष्य से जुड़े अवसरों से वंचित न रहे। उन्होंने मांग की कि विद्यालयों में अध्ययनरत प्रतिभावान खिलाड़ियों को जिला, संभाग, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए समान और उचित अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!