Ratlam : समाजसेवी आनंदीलाल मूणत पंचतत्व में विलीन

- धार्मिक, सामाजिक और सेवा कार्यों में सदैव रहे अग्रणी; त्रिवेणी मुक्तिधाम में हुई अंतिम विदाई

Advertisements
Advertisements
Social worker Moonat laid to rest

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) के समाजसेवी एवं धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे श्री आनंदीलाल मूणत का निधन हो गया। वे रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेश मूणत तथा रेडक्रास सोसायटी के वाइस चेयरमैन एवं जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील मूणत के पिता थे। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, मोहित मूणत एवं हर्षवर्धन मूणत के वे दादाजी थे।

श्री आनंदीलाल मूणत की अंतिम यात्रा बुद्धेश्वर रोड स्थित उनके निवास से निकली। बड़ी संख्या में समाजजनों, जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों एवं शुभचिंतकों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। त्रिवेणी मुक्तिधाम में विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया और वे पंचतत्व में विलीन हो गए।

कालिका माता मंदिर और बाल चिकित्सालय निर्माण में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

श्री मूणत नगर के प्रसिद्ध श्री कालिका माता मंदिर में पांडाल निर्माण समिति के साथ ही बाल चिकित्सालय निर्माण समिति में कोषाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे। धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रहते हुए उन्होंने विभिन्न सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाई।

शोकसभा में व्यक्त की गई श्रद्धांजलि

अंतिम संस्कार के पश्चात त्रिवेणी मुक्तिधाम में आयोजित शोकसभा में तेरापंथ समाज के अध्यक्ष देवेंद्र मेहता ने श्री आनंदीलाल मूणत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्री मूणत धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों में सदैव अग्रणी रहे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। शोकसभा में नवकार महामंत्र का जाप कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बड़ी संख्या में गणमान्यजन रहे उपस्थित

अंतिम विदाई के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल सहित नगर के उद्योगपति, व्यवसायी, पत्रकार, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट, अभिभाषक, भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी व सदस्य तथा सकल जैन समाज के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!